Last Updated:
Winter Cough Care Home Remedy: सर्दी और तापमान के उतार-चढ़ाव से खांसी की समस्या बढ़ रही है. चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इमरान ने शहद, अदरक और हल्दी जैसे घरेलू नुस्खों से राहत पाने की सलाह दी है. यदि अधिक लापरवाही बढ़ाते हैं तो आपको अस्थमा की बीमारी हो सकती है जो आपके लिए काफी घातक हो सकती है. ऐसे में यदि खांसी की शुरुआत हो गई है तो इसका इलाज प्रारंभ कर दें.
मऊः सर्दी का मौसम प्रारंभ हो गया है. यदि सर्दी के मौसम में तापमान के उतार और चढ़ाव के वजह से सर्दी जुकाम, खांसी से परेशान हो गए हैं. घर अपना घरेलू टिप्स अपना कर खांसी को दूर कर सकते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए राजकीय यूनानी आयुर्वेदिक का चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद इमरान बताते हैं कि सर्दी के मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव की वजह से अक्सर लोगों की खांसी बढ़ जाती है. यदि खांसी तीन हफ्ते से अधिक आ रही है तो यह वायरल इंफेक्शन या बैक्टीरिया इन्फेक्शन हो सकता है.
वायरल में कॉमन कोल्ड हो सकता है और इंफ्लेंडर हो सकता है तथा निमोनिया जैसी बीमारी हो सकती है. यदि अधिक लापरवाही बढ़ाते हैं तो आपको अस्थमा की बीमारी हो सकती है जो आपके लिए काफी घातक हो सकती है. ऐसे में यदि खांसी की शुरुआत हो गई है तो इसका इलाज प्रारंभ कर दें. कहीं ऐसा ना हो की खांसी की बीमारी की छोटी सी लापरवाही आपको अस्थमा और सांस फूलने की बीमारी तक लेकर चली जाए और आपकी जीवन को प्रभाव डाल सकती है.
दो प्रकार की हो सकती है खांसी
डॉ मोहम्मद इमरान बताते हैं की खांसी दो प्रकार की होती है सूखी और गीली खां.सी उनके मुख्य कारण कई प्रकार के हो सकते हैं जैसे अत्यधिक परिश्रम करना तथा शीत आहार भोजन करना. रुखा भोजन खाने से तथा अत्यधिक देर तक पेशाब रोकने से भी सूखी खांसी होना प्रारंभ हो सकती है. यदि अत्यधिक दूध, दही का सेवन करते हैं तथा अत्यधिक आराम करते हैं तो आपको गिली खांसी प्रारंभ हो सकती है. यदि खांसी आपकी 8 हफ्ते से अधिक आती है तो कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में बदलते मौसम में विशेष ध्यान रखना चाहिए. यदि आप खांसी से अधिक परेशान है तो घर ही आप इसका घरेलू नुक्सा अपना कर बेहतर इलाज कर सकते हैं.
खांसी दूर करने के लिए अपनाए यह घरेलू टिप्स
खांसी में शहद को रामबाण इलाज माना जाता है. क्योंकि शहद में एंटी इंफ्रामेंटेरी गुण होते हैं. जो गले में सूजन को कम करता है. इसका प्रयोग करने के लिए आप गुनगुना पानी में एक चम्मच शहद डालकर पी सकते हैं. अदरक और काला नमक के साथ अदरक के रस में पी सकते हैं. जिससे आपके गले की खराश दूर हो सकती है और खांसी समाप्त हो सकती है. अदरक का रस और शहद का रस मिलाकर भी खांसी को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहे तो नमक पानी का गलाला कर सकते हैं क्योंकि इस प्रक्रिया को करने से गले या फेफड़ों में जो बैक्टीरिया चिपके होते हैं, वह निकल जाते हैं, जिससे खांसी समाप्त हो सकती है.
यदि ज्यादा खांसी से परेशान है तो प्रतिदिन दूध में हल्का हल्दी मिलाकर पी लें, यह काफी फायदा करता है. घर में काली मिर्च, तुलसी का पत्ता को मिलाकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं. इससे भी खांसी काफी दूर हो सकती है. हालांकि यदि ज्यादा खांसी से परेशान है तो किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श लेकर ही घरेलू नुस्खे को अपनाए. जिससे आपकी परेशानी ना बढ़े और आप आसानी से घर ही घरेलू नुस्खे अपना कर अपनी खांसी को ठीक कर सकते हैं.