Bank Holiday Tomorrow : इन शहरों में कल बंद रहेंगे बैंक, क्‍या आपकी सिटी का भी है लिस्‍ट में नाम

Bank Holiday Tomorrow : इन शहरों में कल बंद रहेंगे बैंक, क्‍या आपकी सिटी का भी है लिस्‍ट में नाम


Last Updated:

Bank Holiday Tomorrow : 22 अक्‍टूबर को गंगटोक, रंगपो और जोराथांग जैसे शहरों में बैंक अवकाश रहेगा. दसैंन पर्व के उपलक्ष्‍य में भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की छुट्टी घोषित की है. दिल्‍ली, मुंबई, पटना, लखनऊ, जयपुर और भोपाल में कल बैंक खुले रहेंगे या बंद, जानिए..

Zoom

कल, 22 अक्‍टूबर को कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

नई दिल्‍ली. बैंक हमारी जिंदगी का अब एक अहम हिस्‍सा बन चुका है. अब लगभग हर आदमी का बैंक में खाता है. इस वजह से बैंकों के एक दिन भी बंद होने से बहुत से लोगों को दिक्‍कत हो जाती है. साप्‍ताहिक छुट्टियों के अलावा बैंक त्‍योहारों और पर्वों पर भी बंद रहते हैं. कल यानी 22 अक्‍टूबर को भी सिक्किम में बैंकों की छुट्टी है. इस वजह से इस वजह से राजधानी गंगटोक समेत नामची, ग्यालशिंग, मंगन, सिंगताम, रंगपो और जोरेथांग जैसे सभी प्रमुख शहरों और कस्बों में बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा. सिक्किम के अलावा देश के दूसरे राज्‍यों में बैंक खुले रहेंगे.

22 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा यानी दसैंन (Dasain) का पर्व मनाया जा रहा है. नेपाली समुदाय और स्थानीय लोगों के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव को ध्यान में रखते हुए RBI ने राज्यभर के बैंकों में आधिकारिक अवकाश घोषित किया है. यहां सभी सरकारी, प्राइवेट और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) बंद रहेंगे.

दिल्ली-मुंबई और यूपी-बिहार वाले न लें टेंशन

अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना, जयपुर या देश के किसी अन्य महानगर या शहर में रहते हैं, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. सिक्किम को छोड़कर पूरे देश में 22 अक्टूबर को बैंक शाखाएं सामान्य दिनों की तरह ही काम करेंगी. कैश काउंटर, चेक क्लीयरेंस, पासबुक प्रिंटिंग और लोन से जुड़ी सभी सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

अक्टूबर में कब-कब है बैंक अवकाश?

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा है, इसलिए आगे की छुट्टियों की तारीखें भी अभी से अपनी डायरी में नोट कर लें-

  • 22 अक्टूबर (गुरुवार): दुर्गा पूजा / दसैंन के मौके पर सिक्किम (गंगटोक, नामची आदि) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 अक्टूबर (रविवार): शरद पूर्णिमा / कोजागर जगन्नाथ और लक्ष्मी पूजा के साथ नियमित साप्ताहिक अवकाश.
  • 26 अक्टूबर (सोमवार): महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, जबकि पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा में लक्ष्मी पूजा का अवकाश रहेगा.
  • 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ / करक चतुर्थी का पारंपरिक पर्व (उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थानीय उत्सव).
  • 31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर गुजरात राज्य में विशेष बैंक अवकाश रहेगा.

छुट्टी के दिन भी चालू रहती हैं ऑनलाइन सेवाएं

छुट्टी वाले दिन भी बैंकों की डिजिटल सेवाएं चालू रहती हैं. PhonePe, Google Pay, Paytm और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आप कभी भी तुरंत पैसे ट्रांसफर या बिल पेमेंट कर सकते हैं. नकदी निकालने और बैलेंस चेक करने के लिए एटीएम बूथ भी चालू रहते हैं. इसके अलावा MPS, NEFT और RTGS के जरिए सुरक्षित और बड़ा फंड ट्रांसफर भी फोन या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं.



Source link