‘बहुत कुछ देखना बाकी है’, ‘रामायण पार्ट 2’ में मिलेगा ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज, ‘कुंभकर्ण’ बने फैसल मलिक ने दिया हिंट

‘बहुत कुछ देखना बाकी है’, ‘रामायण पार्ट 2’ में मिलेगा ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज, ‘कुंभकर्ण’ बने फैसल मलिक ने दिया हिंट


Last Updated:

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है. इस बीच फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे फैसल मलिक ने दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने रामायण को भारतीय सिनेमा का एक लैंडमार्क प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि पार्ट 2 में दर्शकों के लिए अभी बहुत कुछ खास देखने को बाकी है.ये जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस फिल्म को लेकर दोगुनी हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फैसल मलिक ने बढ़ा दी फैंस की एक्साइटमेंट

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रिलीज के बेहद करीब है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी की इस फिल्म की चारों ओर चर्चा हो रही है. फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज से ही इसके भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और बड़े लेवल पर हो रहे काम की खूब सराहना हो रही है. अब फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे अभिनेता फैसल मलिक ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

फैसल मलिक नितेश तिवारी की फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. उनका कहना है कि रामायण पार्ट 2 में दर्शकों को अभी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक, इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए एक अलग एक्सपीरियंस रहा है. उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा और यादगार प्रोजेक्ट बताया है.

रामायण में काम करने का बयां किया एस्सपीरियंस

फैसल मलिक ने फिल्म में अपने किरदार और शूटिंग के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए कहा कि फिलहाल वह अपने रोल के बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं बता सकते.लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि ये उनकी जिदंगी का सबसे बड़े प्रोजेक्ट में से एक है. हालांकि, फिल्म के लिए की गई तैयारी और काम करने के तरीके ने उन्हें काफी इंप्रेस है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया, तो उन्हें हॉलीवुड फिल्मों के पर्दे के पीछे के वीडियो याद आ गए. उन्हें अहसास हुआ कि वह किसी बड़े लेवल की फिल्म पर काम कर रहे हैं. उन्हें शानदार टीम के साथ काम करने का मौका मिला है.

हॉलीवुड के दिग्गजों संग किया काम

फैसल ने बताया कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर्स और तकनीशियनों के साथ विदेशी विशेषज्ञों की टीम भी काम कर रही है. नए लोगों के साथ काम करना और उनके साथ कई चीजों को समझने का वो वक्त काफी रोमांचक रहा. उन्होंने बताया कि फिल्म के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी है. अब उन्हें इंतजार है कि दर्शक इस मेहनत को पर्दे पर देखकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं. फैसल का मानना है कि भारत में इस तरह के बड़े स्तर पर काम होते देखना उनके लिए बिल्कुल अलग एक्सपीरियंस रहा है.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी डीएनईजी के पास है, जो हॉलीवुड में अपने काम के लिए जानी जाती है. वहीं, ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर फिल्म के संगीत पर काम कर रहे हैं.फिल्म के एक्शन और स्टंट सीक्वेंस को भी खास तरीके से तैयार किया जा रहा है. मेकर्स की कोशिश है कि रामायण की कहानी को भव्य अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जाए. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. वहीं,दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा.



Source link