Last Updated:
सारा अली खान और आयुष्मान खुराना जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाले हैं. ‘उड़ता तीर’ इस शुक्रवार 23 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से पहले दोनों कलाकारों ने दशहरा को मौके पर अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. इस दौरान सारा अली खान काफी भावुक नजर आईं. उनका फूट-फूटकर रोने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)
नई दिल्ली. सारा अली खान और आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इससे पहले बीते मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे. फिल्म की रिलीज से पहले दोनों कलाकारों ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और फिल्म की सफलता की मन्नत मांगी. इस दौरान की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
सारा ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने और आशीर्वाद लेने के दौरान सारा अली खान काफी भावुक नजर आईं. वो फूट-फूटकर रोने लगीं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो पर नेटिजेंस अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं.
सारा अली खान के वीडियो पर नेटिजेंस ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने सारा अली खान के आंसू को नाटक बताया. कुछ नेटिजेंस लिख रहे हैं कि सारा अली खान की ओवरएक्टिंग यहां भी नहीं रुक रही. वहीं कुछ ने इस भक्ति और श्रद्धा की शक्ति बताया. सारा और आयुष्मान का ये वीडियो बीते मंगलवार से काफी वायरल हो रहा है.
स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद सारा ने आयुष्मान खुराना के साथ अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की. फोटो में दोनों कलाकार सफेद रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं. दोनों ने हाथ जोड़ रखे हैं और सारा ने गुरुद्वारे की परंपरा का सम्मान करते हुए अपने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा है. इस फोटो में दोनों का सादगी भरा अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.