Last Updated:
Himachal Black Magic: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में श्मशानघाट के पास सफेद कपड़े में लिपटी और कीलें ठोकी हुई पांच भाजपा नेताओं की तस्वीरें मिलने से हड़कंप मच गया है. तांत्रिक क्रिया या काले जादू की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस को मामले की शिकायत देने की तैयारी है.
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर है.
ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक हैरान करने वाली खबर है. यहां पर श्मशानघाट में भाजपा नेताओं की तस्वीरें मिलने से हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस को शिकायत देने की तैयारी है. आशंका है कि यहां पर जादू टोने को लेकर प्रक्रिया की जा रही थी. हालांकि, घटना को कौन अंजाम दे रहा था, इसका पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार, नारी-चिंतपूर्णी पंचायत का यह मामला है. मंगलवार शाम को वार्ड नंबर-पांच स्थित श्मशानघाट में पांच भाजपा नेताओं की तस्वीरें मिलने से हड़कंप मच गया. माना जा रहा है कि यहां पर काले जादू या तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थी. क्योंकि यहां पर सफेद कपड़े में इन तस्वीरों को लपेटा के साथ खाने-पीने की कुछ सामग्री भी रखी हुई थी, जिसे बाद में आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए.चूंकि दशहरा की शाम को चारों तरफ अंधेरा था और श्मशानघाट के आसपास लंबी घास उगी हुई थी, इसलिए ग्रामीण उस समय वहां रखी गई सभी वस्तुओं और तस्वीरों की सही संख्या का अनुमान नहीं लगा पाए.
सोशल मीडिया से निकाली थी तस्वीरें
पुलिस को दी जाएगी शिकायत
पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की तस्वीर भी सफेद कपड़े में लिपटी मिली. बताया गया कि सफेद कपड़े के साथ खाद्य सामग्री भी थी, जिसे आवारा कुत्ते घसीटकर ले गए.अंधेरा और आसपास घास होने के कारण ग्रामीण पूरे स्थान को ठीक से नहीं देख पाए. इसलिए वहां रखी तस्वीरों और अन्य वस्तुओं की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी. पंचायत प्रधान प्रवीण वाला ने बताया कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है. फिलहाल पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है, लेकिन शिकायत देने की बात कही जा रही है.