टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः 10वीं फेल, होटल में नौकरी, कौन है सोनीपत का सप्लायर कुणाल, युवतियां राधा और बबीता बनीं मददगार

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केसः 10वीं फेल, होटल में नौकरी, कौन है सोनीपत का सप्लायर कुणाल, युवतियां राधा और बबीता बनीं मददगार


Last Updated:

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने सोनीपत और यूपी से दो युवतियों समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं और हथियारों की सप्लाई करते थे.

Zoom

सोनीपत. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने के मामले में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. इस केस में अब तक 2 युवतियों समेत 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अब सोनीपत से दो युवतियों और दो अन्य युवकों को हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में सोनीपत के गांव रोहणा निवासी कुणाल को गिरफ्तार किया है. कुणाल के साथ ही उसी के गांव के सुमित और उत्तर प्रदेश की दो महिलाओं राधा और बबीता को भी गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के मुताबिक, हथियारों की सप्लाई में इनकी भूमिका सामने आई है और आरोप है कि दोनों महिलाओं ने ट्रेन के जरिए पिस्तौल मुंबई पहुंचाई थी. देखिए ये रिपोर्ट

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों महिलाओं ने ट्रेन के जरिए पिस्तौल मुंबई पहुंचाई थी. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई से जुड़ी कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

गांव रोहणा में कुणाल के परिवार से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, कुणाल होटल में नौकरी करता था और उसने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसके माता-पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं.

कुणाल की दादी माया ने बताया कि उसे बार-बार समझाया जाता था, लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता था. दादी के मुताबिक, कुणाल इससे पहले भी दोस्तों के साथ पानीपत जाकर एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे चुका था और पहले भी जेल में बंद रहा था.परिवार के अनुसार, जब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम कुणाल को अपने साथ ले गई, तो उसे पूछताछ के लिए ले जाने की बात कही गई थी. कुणाल के सिर पर चोट भी लगी हुई थी.हालांकि, चोट कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

सोनीपत था आरोपियों का अड्डा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने के आरोपियों में सोनीपत का नाम काफी उछला है. क्योंकि इसमें सात आरोपियों में से छह का सोनीपत से कनेक्शन हैं. हालांकि, गिरफ्तार दो युवतियां यूपी की  रहने वाली हैं, लेकिन सोनीपत में रहती थी. इसके अलावा, नाबालिग समेत चार आरोपी मूल रूप से सोनीपत हैं. वहीं, जिस अनिल पंडित के कहने  पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, वो पानीपत का रहने वाला है और यूएस में छिपा है. अनिल पंडित का परिवार दस साल पहले पानीपत से करनाल के तरावड़ी शिफ्ट हो गया था. ये सभी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं.



Source link