Last Updated:
Gaya News : गयाजी सर्किट हाउस में एसी फटने से अचानक आग लग गई. विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मौके पर पहुंचकर हालचाल जाना.
सर्किट हाउस के कमरा नंबर तीन में AC फटने के बाद आग लग गई.
गयाजी. बिहार के गया सर्किट हाउस में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीसरे नंबर के कमरे में लगे AC के फटने से अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि सर्किट हाउस के दूसरे नंबर के कमरे में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए थे. आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को सुरक्षित कमरे से बाहर निकाला.
जानकारी के मुताबिक सर्किट हाउस के कमरा नंबर तीन में AC फटने के बाद आग लग गई. देखते ही देखते कमरे में धुआं और आग फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया.
विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर और पत्नी सुरक्षित
घटना के वक्त भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ सर्किट हाउस के कमरा नंबर दो में ठहरे हुए थे. आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
विधानसभा अध्यक्ष ने की मुलाकात
सर्किट हाउस में आग लगने की सूचना मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. घटना के बाद उन्होंने जिला प्रशासन से सर्किट हाउस में लगे सभी विद्युत और अन्य उपकरणों की दोबारा जांच कराने की मांग की.
सभी उपकरणों की जांच कराने की मांग
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने जिला प्रशासन से सर्किट हाउस में लगे सभी यंत्रों की दोबारा जांच कराने को कहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल AC फटने के बाद लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझा दिया है और घटना के बाद सर्किट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.