कौन हैं रवलिन वर्गीस? केरल के छोटे से गांव से विक्टोरिया सीक्रेट के रैंप तक पहुंचीं, देखें ग्लैमरस PHOTOS

कौन हैं रवलिन वर्गीस? केरल के छोटे से गांव से विक्टोरिया सीक्रेट के रैंप तक पहुंचीं, देखें ग्लैमरस PHOTOS


होमफोटोलाइफ़फैशन

कौन हैं रवलिन वर्गीस? केरल के छोटे से गांव से विक्टोरिया सीक्रेट के रैंप तक…

Last Updated:

केरल के एक छोटे गांव की रवलिन वर्गीस ने 18 अक्टूबर 2026 को विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में रैंप वॉक करके इतिहास रच दिया है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली मलयाली मॉडल बन गई हैं. (फोटो- ravleen_v)

Top Deals Inside

फैशन की दुनिया में जब भी बड़े अंतरराष्ट्रीय शो की बात होती है, तो गिगी हदीद, बेला हदीद और एड्रियाना लीमा जैसी मॉडल्स के नाम सामने आते हैं. लेकिन इस बार चर्चा भारत की एक ऐसी मॉडल की भी हो रही है, जिन्होंने अपनी मेहनत से इस दुनिया में जगह बनाई है. उनका नाम है रवलिन वर्गीस. केरल के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फैशन मंच तक पहुंचने वाली रवलिन ने 18 अक्टूबर 2026 को विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में रैंप वॉक किया. खास बात यह रही कि उन्होंने शो में दो बार वॉक की. उन्हें इस मंच पर पहुंचने वाली पहली मलयाली मॉडल बताया जा रहा है.

रवलिन वर्गीस केरल के पथानमथिट्टा जिले के कोडुमोन से आती हैं. उनका सफर उन लोगों के लिए प्रेरणा बन सकता है, जो छोटे शहरों से निकलकर फैशन और ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं. हालांकि, रवलिन ने शुरुआत से ही मॉडल बनने का फैसला नहीं किया था. 18 साल की उम्र में वह डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली आईं और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में दाखिला लिया.

पढ़ाई के दौरान Anima Creative Management की नजर उन पर पड़ी और उन्हें मॉडलिंग के अवसर मिलने लगे. शुरुआत में रवलिन को खुद पर भरोसा नहीं था कि वह इस क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगी. इसी वजह से उन्होंने कुछ मॉडलिंग एजेंसियों के प्रस्ताव स्वीकार करने में भी समय लिया. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने काम शुरू किया और इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मॉडलिंग में कदम रखने के बाद रवलिन को कई बड़े फैशन ब्रांड और डिजाइनरों के साथ काम करने का मौका मिला. वह Dior, Loewe और भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची के साथ काम कर चुकी हैं. इसके अलावा न्यूयॉर्क फैशन वीक जैसे बड़े मंच पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं

इस तरह उनका करियर सिर्फ भारतीय फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आगे बढ़ा. मैगजीन कवर पर नजर आने से लेकर बड़े फैशन शो में रैंप वॉक करने तक, रवलिन ने लगातार नए अवसर हासिल किए. उनकी कहानी यह भी दिखाती है कि फैशन की दुनिया में आगे बढ़ने के लिए मौके मिलने के साथ-साथ उन्हें पहचानना और उन पर काम करना भी जरूरी है.

18 अक्टूबर 2026 को आयोजित विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो रवलिन के करियर का एक अहम पड़ाव बना. इस शो में उन्होंने दो अलग-अलग लुक में रैंप वॉक की. पहली बार वह गुलाबी रंग के लेसी लॉन्जरी सेट और लंबे रोब में नजर आईं. इसके बाद वह ब्लैक एंड व्हाइट लुक में वापस आईं और मॉडल Luíza Perote तथा Malika El Maslouhi के साथ रैंप शेयर किया.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link