SIR से लेकर SSR तक, सपा की लिस्ट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का विस्फोटक इंटरव्यू

SIR से लेकर SSR तक, सपा की लिस्ट पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का विस्फोटक इंटरव्यू


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने समाजवादी पार्टी की एसआईआर लिस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लिस्ट को जांच के लिए भेज दी गई है. इसके अलावा उन्होंने फॉर्म 7 को लेकर कहा कि अगर कोई जानबूझकर गलत जानकारी देता है तो उसे एक साल की सजा होगी.

Zoom

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. सामजवादी पार्टी इस पूरे प्रोसेस को लेकर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. इस बीच यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने SIR से SSR तक, 16 लाख रहस्यमयी मतदाता, 80 हजार ऑटो जनरेटेड फॉर्म और सपा का SIR ऑडिट के साथ-साथ अखिलेश यादव के गंभीर आरोपों से लेकर डुप्लीकेट वोटर तक, हर बड़े सवाल पर जवाब दिया है.

वोटर लिस्ट में डुप्लीकेसी पर भी बोले नवदीप रिणवा
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से सीधी और सुपर एक्सक्लूसिव बातचीत
SIR के बाद भी वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नाम के सवाल पर जवाब देते हुए नवदीप रिणवा ने कहा कि अभी भी डुप्लीकेसी के मामले मौजूद हैं. हर दो-तीन महीने में डुप्लीकेट नामों को ठीक करते हैं. जो हमारा SSR शुरू हो रहा है 12 नवम्बर को. इसमें जो निर्देश दिए है. वो सिस्टम जो अप्रूव हुए हैं उसका असर दिखना चाहिए. 4 जनवरी को जो फाइनल वोटर लिस्ट छपेगी SSR की चुनाव से पहले, उसमें अगर हमने सही से काम किया तो डुप्लीकेसी की समस्या लोगों को मौका नहीं मिलेगा. इस बिंदु पर हमारे कार्य पर कोई उंगली उठा पाएगा.

सपा के एसआईआर ऑडिट की होगी जांच
इसके अलावा अखिलेश यादव के आरोप पर CEO ने कहा कि 10 जगह नाम होना सामान्य नहीं है. एक व्यक्ति के 10 जगह नाम होने के मामले की होगी जांच. नवदीप रिणवा बोले ने यह भी कहा कि गलती किसकी है, यह जांच के बाद पता चलेगा और कार्रवाई होगी. इसके अलावा सपा के SIR ऑडिट का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्वागत किया है. बता दें कि अखिलेश यादव ने दावा किया कि 3 लाख फर्जी वोटर है. सपा की ओर दी गई सूची पर, CEO नवदीप रिणवा ने कहा कि सूची मिली है. जांच के लिए भेजा गया है.

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बोले नवदीप रिणवा
इसके अलावा विपक्ष दलों का दिल्ली में प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा से से सीधा सवाल किया गया कि यूपी पर क्या असर है? इस सवाल का जवाब देते हुए नवदीप रिणवा ने कहा कि ऐसी खबरों से मतदाता सूची और फॉर्म-6 को लेकर जागरूकता बढ़ती है. वहीं फॉर्म-6 को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि फॉर्म आना और वोटर जुड़ना अलग बात है. हर आवेदन स्वीकार नहीं होता. आवेदनों की सूची सार्वजनिक करने की व्यवस्था पर काम जारी है.

फॉर्म 7 में दी गलत जानकारी तो होगी एक साल की सजा
ऑटो जेनरेटेड 85,854 वोटर के आरोप फॉर्म-7 पर सवाल पर CEO ने कहा कि अपने आप नहीं हुई कार्रवाई. अधिकृत अधिकारी के निर्णय के आधार पर कार्रवाई किया गया. इसके अलावा एसआईआर में 2.89 करोड़ लोगों के नाम कटने पर CEO नवदीप रिणवा ने पूरी गणित बताते हुए कहा कि 27 अक्टूबर 2025 को 15.44 करोड़ नाम थे. 6 जनवरी 2026 की ड्राफ्ट सूची में 12.55 करोड़ से ज्यादा नाम. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फार्म 7 में गलत जानकारी देने पर एक साल की सजा हो सकती है. बता दें कि SIR के बाद SSR की तैयारी चल रही है. नए युवा वोटरों को मौका मिलेगा. अक्टूबर में 18 साल पूरे करने वाले युवाओं को अवसर मिलेगा.



Source link