Prahaar Vs Nayyi Naveli: दशहरे पर ‘नई नवेली’ की धूम, यामी गौतम की फिल्म के आगे फीकी पड़ी ‘प्रहार’, इतनी हुई कमाई

Prahaar Vs Nayyi Naveli: दशहरे पर ‘नई नवेली’ की धूम, यामी गौतम की फिल्म के आगे फीकी पड़ी ‘प्रहार’, इतनी हुई कमाई


Last Updated:

Prahaar Vs Nayyi Naveli Day 4 Collection: त्योहारों का मौसम हो और मनोरंजन का तड़का न लगे, ऐसा कैसे हो सकता है. दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में यामी गौतम की ‘नई नवेली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और थलाइवा रजनीकांत की ‘जेलर 2’ एक साथ रिलीज हुई. चलिए जानते हैं कि आखिर किस फिल्म ने कितनी कमाई की है.

नई दिल्ली. दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में यामी गौतम धर की फिल्म ‘नई नवेली’ दर्शकों के लिए एक खास विकल्प बनकर आई है. अच्छाई और बुराई के बीच दिलचस्प मुकाबले को फैंटेसी और कॉमेडी के रंग में पेश करने वाली यह फिल्म पूरे परिवार के साथ देखने के लिहाज से बनाई गई है. ये एकदम फैमिली फिल्म है जिसे आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं.

‘नई नवेली’ की रिलीज को 4 दिन हो चुके हैं. बीते सोमवार को फिल्म का पहला मंडे टेस्ट था जिसमें यामी गौतम की फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों के मुताबिक, ‘नई नवेली’ ने चौथे दिन देशभर में 4,804 शोज के जरिए 2.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 14.30 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. बीते सोमवार, यानी रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख की कमाई की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के लिए आने वाले दिन अहम रहने वाले हैं. दशहरे के मौके पर छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, दर्शकों की प्रतिक्रिया और सिनेमाघरों में मिलने वाली ऑक्यूपेंसी ही तय करेगी कि फिल्म अपनी कमाई में कितना इजाफा कर पाती है.

अब बात करते हैं राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ की. मुंबई हमले में आतंकवादी कसाब को सजा दिलाने में अहम रोल निभाने वाल उज्जवल निकम पर बनी फिल्म ने कमजोर शुरुआत की. फिल्म ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने पहले दिन 2.35 करोड़ की कमाई की थी.

दूसरे दिन राजकुमार राव की फिल्म ने 3.15 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने चौथे दिन भारत में 3,281 शोज के जरिए 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की कमाई कर ली.

‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने अब तक भारत में 11.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 13.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. चौथे दिन की कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए रखी है.

विदेशी बाजारों में भी फिल्म को कमाई धीमी रही है. चौथे दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 15 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही विदेशों में इसकी कुल कमाई 2.15 करोड़ रुपये हो गई है. राजकुमार राव की ‘प्रहार’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 15.41 करोड़ की कमाई कर ली है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link