Pakistan ODI Tri-Series 2026: फखर जमां पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, जो रूट के कैच पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला

Pakistan ODI Tri-Series 2026: फखर जमां पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, जो रूट के कैच पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला


होमखेलक्रिकेट

फखर पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, रूट के कैच पर बवाल, थर्ड अंपायर तक पहुंचा मामला

Last Updated:

Pakistan ODI Tri-Series 2026 ENG vs PAK 2nd Odi: अभी स्टेडियम पूरी तरह भरा भी नहीं था कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर फखर जमां को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. गस एटकिंसन की बॉल पर जो रूट ने कैच लपका, इसे लेकर थोड़ा संदेह था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रीप्ले के बाद साफ कर दिया कि पाकिस्तान ने बिना कोई रन बनाए अपने स्टार ओपनर को गंवा दिया है.

Zoom

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, दूसरे वनडे में फखर जमां सस्ते में आउट हो गए.

रावलपिंडी: पाकिस्तान में जारी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान को उस वक्त करारा झटका लगा, जब फखर जमां पहली ही गेंद पर बिना रन बनाए आउट हो गए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज एस एटकिंसन की फुलटॉस जैसी गेंद को फखर जमां मिडविकेट की दिशा में खेलना चाहते थे, लेकिन वहां मुस्तैद जो रूट ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. यानी इंग्लैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ.

थर्ड अंपायक तक पहुंचा मामला
फखर जमां पवेलियन लौटने को तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें संदेह था कि कैच क्लीन नहीं है. बाद में जब मामला थर्ड अंपायर तक पहुंचा तो उन्हें रीप्ले में साफ नजर आया कि गेंद जमीन से कुछ इंच ऊपर पकड़ी गई है. इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कैच पूरा होने का भरोसा था, लेकिन उपलब्ध रीप्ले से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी. आखिरकार फखर की पारी सिर्फ एक गेंद पर खत्म हो गई. वह शून्य के स्कोर पर आउट हुए और एटकिंसन ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई. समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तानी टीम शुरुआती झटके से उबर चुकी थी. टीम ने 13.1 ओवर में दो विकेट खोकर 54/2 रन बना लिए थे.

श्रीलंका है त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम
त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम श्रीलंका है. सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका की ही टक्कर हुई थी. उस मैच में फखर जमां ने 19 गेंद में 16 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान 37 रन से मैच जीतने में कामयाब रहा था. सलमान आगा ने 107 रन की शतकीय पारी खेली थी. पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी के हाथ है. फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस श्रृंखला को विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर देखा जा रहा है.



Source link