Jaipur Cyber Fraud Call Center Busted


Last Updated:

Jaipur Cyber Fraud Call Center Busted: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने भांकरोटा में फर्जी टेक्निकल सपोर्ट कॉल सेंटर पर दबिश देकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 10 आरोपियों (8 युवक और 2 युवती) को डिटेन किया है. X-Lite सॉफ्टवेयर और TFN नंबरों से आईफोन तकनीकी समस्या के नाम पर यह गिरोह करोड़ों की ठगी करता था. पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल, 12 लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. बैंक अधिकारी बनकर गोपनीय जानकारी चुराने वाले इस गिरोह के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच भांकरोटा थाना पुलिस कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जयपुर में बैठकर अमेरिका में कर रहे थे ठगी, भांकरोटा के फर्जी कॉल सेंटर पर रेडZoom

Jaipur Cyber Fraud: भांकरोटा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले 10 गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में मंगलवार, 20 अक्टूबर को जयपुर के भांकरोटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक फर्जी टेक्निकल सपोर्ट कॉल सेंटर पर अचानक दबिश दी. इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 8 युवकों और 2 युवतियों सहित कुल 10 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत (डिटेन) किया है. यह गिरोह विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपयों की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहा था.

स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी अमेरिकी नागरिकों को आईफोन में तकनीकी समस्या (टेक्निकल ग्लिच) दूर करने का झांसा देते थे. कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक-युवतियां X-Lite सॉफ्टवेयर और TFN नंबरों के जरिए अमेरिका में बैठे नागरिकों से संपर्क साधते थे. आईफोन की समस्या हल करने के नाम पर ग्राहकों को लंबी बातचीत में उलझाया जाता था और तकनीकी सहायता के एवज में भारी-भरकम शुल्क वसूला जाता था.

बैंक अधिकारी बनकर चुराते थे गोपनीय वित्तीय जानकारियां
इस ठगी के खेल में गिरोह की एक युवती बैंक अधिकारी बनकर अमेरिकी ग्राहकों से बात करती थी. ग्राहकों का भरोसा जीतने के बाद वह उनके बैंक खातों से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेती थी. इसके बाद बैंक खातों की तमाम संवेदनशील जानकारियां तुरंत एक टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर कर दी जाती थीं, जहां से गिरोह के मुख्य संचालक इन जानकारियों का दुरुपयोग करके विदेशी बैंक खातों से रकम उड़ा लेते थे.

मौके से 19 मोबाइल, 12 लैपटॉप और भारी मात्रा में एक्सेसरीज बरामद
पुलिस ने दबिश के दौरान मौके से बड़े पैमाने पर तकनीकी उपकरण और सबूत बरामद किए हैं. इनमें 19 स्मार्ट मोबाइल फोन, 12 लैपटॉप और भारी मात्रा में लैपटॉप एक्सेसरीज शामिल हैं. सीएसटी की एनडीपीएस टीम की सटीक सूचना पर यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद भांकरोटा थाना पुलिस को सभी 10 आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइबर नेटवर्क के मुख्य संचालकों, वित्तीय लेनदेन और अन्य संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है.

इस कार्रवाई में डिटेन किए गए 10 आरोपी
पुलिस द्वारा भांकरोटा थाना क्षेत्र में पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर से निम्नलिखित 10 व्यक्तियों को डिटेन किया गया है:

  • हर्ष चौहान (27 वर्ष) पुत्र श्री दिनेश चौहान, निवासी गांव खेड़ी सुल्तान, जिला झज्जर, हरियाणा
  • कृष्ण (28 वर्ष) पुत्र श्री देव, निवासी गांव नलबाड़ी, जिला बक्सा, असम
  • आकाशी लाबा (30 वर्ष) पुत्र श्री राजीव लाबा, निवासी गांव खोपलासी, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
  • खोजा (27 वर्ष) पुत्र श्री मातीतशी, निवासी गांव पोखमंजरी, जिला मेलयूरी, नागालैंड
  • केवी (24 वर्ष) पुत्र श्री जैपोनी, निवासी गांव अखीको, जिला मेलयूरी, नागालैंड
  • निशांत (24 वर्ष) पुत्र श्री संजय, निवासी गांव फरुखनगर, जिला गुरुग्राम, हरियाणा
  • रविंद्र कुमार (31 वर्ष) पुत्र श्री राजपाल सिंह, निवासी गांव पाटोदा, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा
  • अंकित (24 वर्ष) पुत्र श्री सुरेश, निवासी गांव खेड़ी सुल्तान, जिला झज्जर, हरियाणा
  • दिया गुरुजी (25 वर्ष) पुत्री श्री सुरजू गुरुजी, निवासी गांव खोपलासी, जिला दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
  • लिशीनी (25 वर्ष) पुत्री श्री अदानी, निवासी गांव मऊ, जिला सेनापति, मणिपुर



Source link