Hanuman Ansh BOC Day 74 : न ‘जेलर 2’- न ‘दृश्यम 3’ रोक पाई ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, नवरात्रि में बनी रही कृपा

Hanuman Ansh BOC Day 74 : न ‘जेलर 2’- न ‘दृश्यम 3’ रोक पाई ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार, नवरात्रि में बनी रही कृपा


Last Updated:

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 74: हनुमान अंश की कमाई किसी करिश्मा से कम नहीं है. बॉक्स ऑफिस पर इन दो हफ्तों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ये बड़ी स्टारकास्ट और भारी-भारकम बजट वाली फिल्में भी हनुमान अंश का किला नहीं डिगा पाईं. नवरात्रि में नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म पर उनका आशीर्वाद बरसता रहा.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज को 74 दिन बीत चुके हैं. पहले दिन जो फिल्म दर्शकों को तरस रही थी, वो ढाई महीने बाद भी थिएटर्स में लगी रहेगी ये किसी ने सोचा भी नहीं था. लेकिन इस कम बजट फिल्म ने बिना किसी स्टारकास्ट और शोर-शराबा के छप्परफाड़ कमाई कर डाली.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के बाद शानदार सफर तय किया है. फिल्म को सिनेमाघरों में आए 74 दिन हो चुके हैं और ढाई महीने बाद भी इसपर नीम करौली बाबा का आशीर्वाद बना हुआ है. ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में ‘दृश्यम 3’, ‘जेलर 2’ जैसी फिल्मों से जबरदस्त टक्कर मिली, लेकिन फिर भी धीरे-धीरे फिल्म की कमाई जारी रही.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 74वें दिन भारत में 28 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. हनुमान अंश’ ने अपने 74वें दिन कुल 454 शोज के जरिए 28 लाख रुपये की नेट कमाई की. इसमें हिंदी वर्जन का योगदान रहा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म के हिंदी वर्जन ने 447 शोज में 28 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, तेलुगु वर्जन के 11वें दिन की कमाई के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. फिल्म का टोटल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 401.39 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं नेट कलेक्शन 340.13 करोड़ रुपये है.

विदेशी ब़ॉक्स ऑफिस पर भी हनुमान अंश को ताबड़तोड़ रिस्पांस मिला है. फिल्म ने विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई की. फिल्म के ओवरसीज बिजनेस की बात करें तो हनुमान अंश ने 48.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई 449.99 करोड़ रुपये जा पहुंची.

जेलर 2, दृश्यम 3 और नई नवेली से टक्कर के बावजूद हनुमान अंश की कमाई जारी रही. वहीं जेलर की कमाई की बात करें तो रजनीकांत की फिल्म भी रिलीज के साथ छाई हुई है. थलाइवा की फिल्म ने पहले दिन से तहलका मचा दिया है. रजनीकांत की जेलर 2 ने 5वें दिन की कमाई के साथ 477 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

जेलर 2 ने पांचवें दिन सभी भाषाओं में 15,215 शोज के जरिए 42.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन से हुई, जिसने 7,853 शोज में 31.40 करोड़ रुपये जुटाए. वहीं, तेलुगु वर्जन ने 2,144 शोज से 7.15 करोड़ रुपये कमाए. हिंदी वर्जन का कलेक्शन 5,044 शोज में 3.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 174 शोज से 45 लाख रुपये की कमाई की.

इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 283.75 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 242.25 करोड़ रुपये हो गया है. विदेशी बाजारों में भी फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. पांचवें दिन ओवरसीज में 10 करोड़ रुपये कमाने के बाद इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 194 करोड़ रुपये पहुंच गया. अब फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 477.75 करोड़ रुपये हो चुकी है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link