Bihar IAS Story : कौन हैं बिहार के 2 IAS अफसर, जिन्हें केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदार?


Last Updated:

Bihar IAS Story : बिहार के दो आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में पांच साल के लिए डेप्यूटेशन मिला है. आईएएस डॉ. त्यागराजन एस. एम. और आईएएस राहुल कुमार को दो मंत्रालयों में निदेशक के लेवल की जिम्मेदारियां मिली हैं.

Top Deals Inside

 कौन हैं बिहार के 2 IAS अफसर, जिन्हें केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदार? Zoom

Bihar IAS Story : IAS राहुल कुमार और डॉ. त्यागराजन (बाएं से दाएं).

Bihar IAS Story : बिहार कैडर 2011 बैच के IAS अधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और राहुल कुमार को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. डॉ. त्यागराजन को सहकारिता मंत्रालय, तो राहुल कुमार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में नियुक्त किया गया है. दोनों अधिकारियों का केंद्र में डेप्यूटेशन पांच साल के लिए है.

डॉ. त्यागराजन को सहाकारिता मंत्रालय में निदेशक स्तर की जिम्मेदारी मिली है. दोनों सीनियर आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी प्रशासनिक यात्रा चर्चा में है. दोनों अधिकारियों ने बिहार के विभिन्न जिलों और विभागों में काम करते हुए कई तरह के प्रशासनिक अनुभव हासिल किए हैं.

कौन हैं IAS डॉ. त्यागराजन एस.एम.?

डॉ. त्यागराजन मूलत: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के रहने वाले हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका जन्म 20 दिसंबर 1984 को हुआ था. उन्होंने कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद सिविल सेवा में जाना चुना. त्यागराजन साल 2010 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुने गए थे. इसके बाद 2011 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ.

डॉ. त्यागराजन बिहार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह गया, नालंदा और दरभंगा जैसे जिलों में जिलाधिकारी (DM) रहे. जिलाधिकारी के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सरकारी योजनाओं को लागू कराने, लोगों की समस्याएं सुनने और विभिन्न विभागों के कामकाज में तालमेल बनाए रखने की थी. गया में जिलाधिकारी रहते हुए उनका नाम स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कुछ पहलों के साथ भी सामने आया. इनमें वंडर ऐप और श्रवण श्रुति जैसी पहल शामिल हैं. इन पहलों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद करना था.

कौन हैं IAS राहुल कुमार?

आईएएस राहुल कुमार भी 2011 बैच के ही अधिकारी हैं. उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन किया है. रिपोर्ट के अनुसार, बिहार राहुल कुमार का होम कैडर और पूर्वी चंपारण उनका गृह जिला है.

राहुल कुमार को ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों और कई परियोजनाओं में काम करने का अनुभव है. वह बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना के सीईओ भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह वित्त, कला एवं संस्कृति और ऊर्जा से संबंधित विभाग में भी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. वह जून 2025 से बिहार की बिजली वितरण कंपनियों में प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.



Source link