नवजोत सिंह सिद्धू नें शेयर की पोती की फोटो, पावर्ती स्तुति से लिया नाम का मतलब है बहुत खास, जानें धार्मिक महत्व

नवजोत सिंह सिद्धू नें शेयर की पोती की फोटो, पावर्ती स्तुति से लिया नाम का मतलब है बहुत खास, जानें धार्मिक महत्व


Last Updated:

नवजोत सिंह सिद्धू ने नवरात्रि के मौके पर अपनी पोती आर्या की तस्वीर शेयर की है. उन्होंने बताया कि बच्ची का नाम पार्वती स्तुति से प्रेरित है. जानिए आर्या नाम का अर्थ और इससे जुड़ा धार्मिक महत्व.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपनी पोती को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने दशहरे के मौके पर अपनी पोती आर्या की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके साथ उन्होंने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें अपनी पोती के लिए उनका प्यार साफ नजर आता है. सिद्धू ने बताया कि आर्या का नाम पार्वती स्तुति से प्रेरित है. उन्होंने अपनी पोस्ट में नवमी तिथि का जिक्र करते हुए बच्ची को महामाई का आशीर्वाद बताया. साथ ही लिखा कि वह अपनी जिंदगी में सब कुछ होते हुए देख सकते हैं, लेकिन आर्या को रोते हुए नहीं देख सकते. उनकी यह पोस्ट परिवार के प्रति प्यार और धार्मिक आस्था, दोनों को दिखाती है.

आर्या नाम संस्कृत भाषा से जुड़ा है. इसका अर्थ श्रेष्ठ, महान, सम्मानित और आदरणीय माना जाता है. यह नाम अच्छे गुणों, गरिमा और सम्मान का भाव दर्शाता है. भारतीय परिवारों में आर्या नाम को इसके सुंदर अर्थ और आसान उच्चारण की वजह से पसंद किया जाता है. यह नाम छोटा होने के साथ-साथ अपने भीतर एक खास भाव भी रखता है. इसे सम्मान, अच्छे संस्कार और महानता से जोड़कर देखा जाता है.

पार्वती स्तुति से क्या है इसका संबंध?

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पोती का नाम पार्वती स्तुति से प्रेरित है. हिंदू धर्म में माता पार्वती को शक्ति, प्रेम, करुणा और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है. स्तुति का अर्थ होता है किसी देवी-देवता की महिमा का गुणगान करना और उनसे आशीर्वाद की कामना करना. ऐसे में पार्वती स्तुति से प्रेरित नाम रखना परिवार की धार्मिक आस्था को दर्शाता है. आर्या नाम का संबंध सम्मान और श्रेष्ठता से भी है, इसलिए यह नाम अपने अर्थ के लिहाज से खास माना जाता है.

नवमी पर कन्या पूजन का भी किया जिक्र

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पोस्ट में लिखा कि नवमी तिथि दोपहर 12:51 बजे समाप्त हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि आर्या के बड़े होने तक उसे महामाई की कन्या के रूप में पूजा जाएगा. नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन की परंपरा है. इस दौरान छोटी बच्चियों को देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर उनका सम्मान किया जाता है. उनके पैर धोना, भोजन कराना और उपहार देना इस परंपरा का हिस्सा है. यह पूजा नारी शक्ति और कन्याओं के सम्मान का संदेश देती है.



Source link