’35 लाख दिए थे मगर वे गा भी नहीं रहे थे’, दलेर मेहंदी संग कॉन्सर्ट विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल की सफाई

’35 लाख दिए थे मगर वे गा भी नहीं रहे थे’, दलेर मेहंदी संग कॉन्सर्ट विवाद पर मंत्री सुबोध उनियाल की सफाई


Last Updated:

‘कुंजापुरी मेले’ में दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के बीच काफी बवाल हुआ. उन्हें कॉन्सर्ट के बीच मंत्री सुबोध उनियाल ने फटकार लगाई, जिसके बाद कई सिंगर्स उनके समर्थन में बोलते नजर आए. मंत्री सुबोध उनियाल ने अब दलेर मेहंदी विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी को कॉन्सर्ट के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे, फिर भी वे गाने में असमर्थ दिखे. उन्हें सीधे खड़े होने पर परेशानी हो रही थी. वे सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे कई सितारे (फोटो साभार: Instagram@thedalermehndiofficial)

नई दिल्ली: दलेर मेहंदी का 18 अक्टूबर को नई टिहरी में ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ में कॉन्सर्ट था. मगर कॉन्सर्ट के बीच उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पंजाबी गायक को फटकार लगाई, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. केन्द्रीय मंत्री ने मंच पर गायक के बर्ताव पर आपत्ति जताई थी. अब उन्होंने खुलासा किया है कि इस परफॉरमेंस के लिए उन्हें 35 लाख रुपये का भुगतान किया गया था.

सुबोध उनियाल ने ‘एएनआई’ से बातचीत में कहा कि उन्होंने इवेंट के दौरान गायक को क्यों टोका. उन्होंने कहा, ‘वे एक बड़े कलाकार हैं. अगर कोई बड़ा कलाकार अपनी कला के साथ न्याय न करे, तो ठीक नहीं. वे मंच पर बेसुध लग रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. इसके अलावा, वे अपने गानों पर सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे. मैंने उनसे कहा कि वे एक बड़े कलाकार हैं और उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए. उन्हें यहां आकर परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन वे गा भी नहीं रहे थे. इसलिए, मैंने अपनी नाराजगी जताई.’

दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस देखने पहुंचे थे लोग
मंत्री ने दलेर मेहंदी को उनके परफॉरमेंस के बीच में ही रोक दिया और उनके गाने की क्षमता और मंच पर उनके खराब बर्ताव पर सवाल उठाए. बाद में ऐसे आरोप भी सामने आए कि गायक ने शराब पी रखी थी, लेकिन इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है. बातचीत के बीच सुबोध उनियाल को गायक से पूछते हुए भी सुना गया, ‘आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो फिर गाएंगे कैसे?’ पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने दलेर मेहंदी को याद दिलाया कि लोग खास तौर पर उन्हें परफॉर्म करते देखने के लिए मेले में आए थे और उनसे उसी लेवल की परफॉरमेंस की उम्मीद कर रहे थे. उन्होंने इवेंट की मर्यादा बनाए रखने पर भी जोर दिया और बताया कि यह आयोजन नवरात्रि के पवित्र दिनों के दौरान हो रहा था.

भारत के मशहूर पॉप गायक हैं दलेर मेहंदी
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है. क्लिप में सुबोध उनियाल को अपनी नाराजगी जताते हुए सुना जा सकता है, जिसमें वे कहते हैं, ‘हमने आपको इसलिए बुलाया था, ताकि हमारे लोग मनोरंजन कर सकें. आप हमें बेवकूफ बना रहे हैं. यह गलत है, बिल्कुल गलत है. आपका बड़ा नाम है. हमें उसका सम्मान करना चाहिए. आपको इसलिए बुलाया गया था क्योंकि आपका बड़ा नाम है.’ दलेर मेहंदी भारत के सबसे जाने-माने पंजाबी पॉप गायकों में से एक हैं. उन्होंने भांगड़ा और भारतीय पॉप संगीत को पॉपुसर बनाने में अहम भूमिका निभाई है. साल 1990 के दशक में ‘बोलो ता रा रा’, ‘दर्दी रब रब’ और ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’ जैसे लोकप्रिय गानों से उन्हें काफी शोहरत मिली.



Source link