12 साल की बच्ची ने पूरे नवरात्र का व्रत, दशहरे पर पहुंची मां चामुंडा के मंदिर, चाउमीन खाते ही मौत

12 साल की बच्ची ने पूरे नवरात्र का व्रत, दशहरे पर पहुंची मां चामुंडा के मंदिर, चाउमीन खाते ही मौत


Last Updated:

Kasganj Latest News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में 12 साल की बच्ची की चाउमीन खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्ची ने 9 दिन का नवरात्रि में व्रत रखा था और जब दशहरे के दिन वह मंदिर गई थी. वहीं मेले में चाउमीन और आइसक्रीम खाई थी.

Zoom

मेले में खाई थी चाउमीन.

एटा: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 12 साल की युवती की मौत हो गई. मौत के पीछे की वजह चाउमीन बताई जा रही है. दरअसल, 12 साल की युवती दशहरे के दिन 20 अक्टूबर को अपने परिजनों के साथ मंदिर गई थी. मंदिर के पास मेला लगा हुआ था. तभी युवती ने मेले में चाउमीन और आइसक्रीम खा ली उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई. अधिकारियों को शक है कि खाने का कोई टुकड़ा उसकी श्वासनली में फंस गया होगा, जिस कारण उसकी जान चली गई. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

मिली जानकारी के मुताबिक, एटा जिले के मिरहची कस्बे की निवासी और कक्षा 10 की छात्रा तानू श्रीवास्तव नौ दिन का व्रत पूरा करने के बाद सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ कासगंज स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर पहुंची थी. अधिकारियों ने बताया कि पूजा-अर्चना करने के बाद, उसने मंदिर परिसर में लगे मेले में चाउमीन और आइसक्रीम खाई और लगभग 4.30 बजे घर लौटते समय, वह अचानक बेचैन हो गई और उल्टी करने लगी.

उल्टी करते समय फंसा होगा चाउमीन का कोई टुकड़ा
अधिकारियों के अनुसार, उसका परिवार उसे कासगंज के कलावती अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एटा के अपर जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने इस घटना को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि उल्टी करते समय चाउमीन का कोई टुकड़ा बच्ची की सांस की नली में फंस गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत के पीछे का असली कारण
उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा. मृतक 12 साल की बच्ची ‘द एंजल फ्यूचर स्कूल’ की छात्रा थी. उसके पिता, शरद श्रीवास्तव, असम के डिब्रूगढ़ में एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन के तौर पर काम करते हैं.



Source link