हिमाचल में सुबह-सुबह गोलीकांड, लंबागांव में घर के बाहर रिटायर फौजी को गोली मारी, आरोपी फरार

हिमाचल में सुबह-सुबह गोलीकांड, लंबागांव में घर के बाहर रिटायर फौजी को गोली मारी, आरोपी फरार


Last Updated:

Kangra Firing: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव में एक रिटायर फौजी महेंद्र सिंह को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई. आरोपी की पहचान शत्रुघ्न के रूप में हुई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

Zoom

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रिटायर फौजी को गोली मारी. (सांकेतिक तस्‍वीर)

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में सुबह सुबह गोलीकांड हुआ है. यहां पर एक रिटायर फौजी को एक शख्स गोली मार दी. घटना के दौरान पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह (58) अपने कुत्ते के साथ घर के बाहर टल रहे थे. इस दौरान अचानक उन पर हमला किया गया. फिलहाल, उनकी टांग पर गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले के लम्बागांव के बालकरूपी गांव की यह घटना है. 20 अक्तूबर को सुबह साढ़े सात बजे यह गोलीकांड पेश आया है. आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले शत्रुघ्न के रूप में हुई है. हालांकि, गोलीकांड के पीछे की वजह का खुलासा आरोपी की गिरफ्तार के बाद ही सामने आएगा.

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी महेंद्र सिंह पहले सोलन जिले के बद्दी में फैक्टरी में नौकरी करते थे. आरोपी शत्रुघ्न भी उनके साथ फैक्टरी में नौकरी करता था और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी. करीब छह महीने पहले महेंद्र सिंह ने मार्च में नौकरी छोड़ दी थी और घर लौट आए थे. यहां तक कि उस दौरान आरोपी शत्रुघ्न उन्हें उनके घर छोड़ने भी आया था. ऐसे में गोली चलाने की बात किसी को हजम नहगीं हो रही है.

जंगल की ओर जाने की आशंका

गोलीकांड के बाद आलमपुर पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच की. बताया जा रहा है कि गोली चलाने के बाद आरोपी शत्रुघ्न जंगल की ओर भाग गया था. ऐसे में अब पुलिस की जांच के बाद ही सारी सच्चाई सामने आएगी. गौर रहे कि मंगलवार सुबह शिमला के जुब्बल में नेपाली मूल के युवक की हत्या कर दी गई थी. ऐसे में प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.



Source link