‘सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगें’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अनूप जलोटा की दो टूक, भाईजान को दी नसीहत

‘सलमान खान बिश्नोई समाज से माफी मांगें’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अनूप जलोटा की दो टूक, भाईजान को दी नसीहत


Last Updated:


18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. इस हमले की वजह सलमान खान संग टाइगर की नजदीकियां बताई जा रही हैं. इस बीच भजन सम्राट अनूप जलोटा ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की आलोचना करते हुए कहा कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए. बिश्नोई समाज को गहरा दुख पहुंचा है और सलमान खान को माफी मांगकर मामला खत्म कर देना चाहिए.

Zoom

अनूप जलोटा ने सलमान खान को दी माफी मांगने की सलाह. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से बॉलीवुड में दहशत है. हर कोई एक्टर की तबीयत को लेकर चिंतित है. सुनील शेट्टी, विद्युत जामवाल समेत कई लोगों ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए अपना रिएक्शन दिया. अब इस फेहरिस्त में अनूप जलोटा का नाम भी जुड़ गया है. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इन सब चीजों को खत्म करने का बस एक ही रास्ता है सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए. वो कहते हैं कि दोनों पक्षों के बीच तनाव मिटाने का अब बस यही रास्ता है.

आईएएनएस से बातचीत के दौरान अनूप जलोटा ने कहा कि टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना के बारे में जानकर उन्हें बेहद दुख हुआ. उन्होंने काले हिरण शिकार मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस विवाद से बिश्नोई समुदाय की भावनाएं आहत हुई थीं और अब इसे सुलझाने के लिए बातचीत और माफी की पहल होनी चाहिए.

अनूप जलोटा ने सलमान खान को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने की नसीहत

अनूप जलोटा कहते हैं, ‘इस घटना के बारे में पता चलने के बाद मुझे बहुत दुख हुआ. इसे रोकने का सिर्फ एक ही तरीका है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए’. भजन सम्राट ने बताया कि उन्होंने पहले भी इस बात पर जोर दिया था कि बिश्नोई समाज को जो गहरा दुख पहुंचा था, उसे दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘मैंने यह बात पहले भी कही थी कि यह बहुत जरूरी है कि बिश्नोई समाज से माफी मांगी जाए, नहीं तो ये तकलीफें लोगों को आती रहेंगी. जो लोग सलमान खान के साथ काम करेंगे, उन्हें नुकसान पहुंचेगा, उनके परिवारों को भी तकलीफ होगी’.

उन्होंने आगे कहा कि सलमान को इस मामले को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाना चाहिए. वो कहते हैं, ‘तो क्यों न इस सब को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगने का एक पक्का फैसला लिया जाए. मैं यही चाहता हूं.’

सलमान संग काम करने की वजह से निशाना बने ये सितारे

उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए सलमान खान को बिश्नोई समाज से मांफी मांगने की नसीहत दी. इससे पहले कई सितारों पर सलमान खान संग नजदीकियों की वजह से हमला हो चुका है जिनमें एपी ढिल्लों, कपिल शर्मा, रोहित शेट्टी, गुरु रंधावा समेत नाम शामिल हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग हर उस कलाकार को निशाना बनाता है जो सलमान खान के साथ काम करता है.



Source link