Last Updated:
मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने उन्हें 24 घंटे की सुरक्षा दी है. रविवार को हुए इस हमले में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. शुरुआती जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका जताई गई है. बिश्नोई के भाई अनिल पंडित ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए ऑडियो जारी किया था.
टाइगर श्रॉफ को दी गई 24 घंटे की पुलिस सुरक्षा.
रविवार को टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस घटना में बाल-बाल बचे टाइगर श्राफ को अब पुलिस सुरक्षा दी गई है. फायरिंग की घटना में निशाना बनाए जाने के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है. कई राउंड फायरिंग में उनके ड्राइवर और एक अन्य सदस्य को चोटें आई हैं, ऐसे में एहतियातन टाइगर को अब 24 घंटे पुलिस की निगरानी में रखा गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना से पहले तक बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के पास कोई सुरक्षा कवर नहीं था, न ही वे सुरक्षा गार्डों को साथ रखते थे, ऐसे में वह हमलावरों के लिए आसान निशाना बन गए.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि पहले के मामलों की तरह इस घटना के पीछे भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दहशत फैलाना और वसूली करना मुख्य मकसद हो सकता है.
हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.