सड़क, बिजली, पानी छोड़िए साहब… झुंझुनूं के पंचायत चुनाव में शादी-सगाई की गारंटी बना सबसे बड़ा मुद्दा, MLA श्रवण कुमार का Video Viral


Last Updated:

Sharwan Kumar MLA Surajgarh Video Viral: झुंझुनूं में सड़क, बिजली और पानी के पारंपरिक मुद्दों के बीच अब कुंवारों की शादी और सगाई चुनावी मुद्दा बन गई है. झाझड़ गांव की भावी सरपंच प्रत्याशी अनिता सैनी के बाद अब सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है. काकोड़ा पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह डैला के दफ्तर उद्घाटन पर पहुंचे विधायक ने ग्रामीणों से युवाओं की सगाई कराने का वादा किया. पंचायत चुनाव में विकास के साथ शहनाई बजवाने की यह गारंटी पूरे इलाके में कौतुहल और चर्चा का विषय बनी हुई है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

झुंझुनूं के पंचायत चुनाव में शादी-सगाई की गारंटी बना सबसे बड़ा मुद्दाZoom

Jhunjhunu Marriage Electoral Issue: सड़क-पानी छोड़िए, झुंझुनूं चुनाव में अब विधायक श्रवण कुमार ने दी सगाई की गारंटी

झुंझुनूं: पंचायती राज और स्थानीय चुनावों में आमतौर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विकास के बुनियादी मुद्दे सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले में इस बार चुनावी चर्चाओं का रंग पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. यहां अविवाहित युवकों की शादी और सगाई चुनावी मंचों पर मुख्य वादा बनकर उभर रही है. नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव की भावी सरपंच प्रत्याशी अनिता सैनी के शादी वाले बयान के बाद अब सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का सगाई करवाने वाला बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हाल ही में नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव से सरपंच पद की भावी प्रत्याशी अनिता सैनी ने चुनाव जीतने पर गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी दी थी, जिसकी पूरे इलाके में खूब चर्चा हुई. अब इसी कड़ी में सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का एक नया वीडियो सामने आया है. यह वीडियो पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह डैला के चुनावी कार्यालय उद्घाटन समारोह का बताया जा रहा है, जहां विधायक ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे.

काकोड़ा पंचायत में युवाओं से किया सगाई कराने का अनूठा वादा
कार्यालय उद्घाटन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार ने काकोड़ा पंचायत के लोगों से सीधे संवाद किया. वायरल वीडियो में विधायक श्रवण कुमार मंच से कहते सुनाई दे रहे हैं, “सुनो! ईमानदारी से बोल रहा हूं. काकोड़ा पंचायत के लोग कोई भी काम बोल देना, वो ही काम कर दूंगा. कोई लड़के की सगाई करवानी होगी तो वो भी करवा दूंगा.” विधायक का यह बयान सामने आते ही वहां मौजूद ग्रामीण ठहाके लगाने लगे और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर होने लगा.

चुनावी माहौल में गरमाई बहस और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
झुंझुनूं में सामने आए इन दो लगातार बयानों ने स्थानीय राजनीति को एक नया और दिलचस्प मोड़ दे दिया है. जहां आमतौर पर नेता चुनावी सभाओं में पानी-बिजली और सड़कों के निर्माण के वादे करते हैं, वहीं अब कुंवारों के घर शहनाई बजवाने और सगाई तय कराने की गारंटी दी जा रही है. स्थानीय लोग हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब पंचायत चुनावों के एजेंडे में विकास कार्यों के साथ-साथ युवाओं के घर बसाने की जिम्मेदारी भी नेताओं के घोषणापत्र में शामिल हो गई है.



Source link