शिमला के जुब्बल में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश

शिमला के जुब्बल में युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश


Last Updated:

शिमला के जुब्बल में नेपाली मूल के युवक हिरेन्द्र की हत्या कर दी गई है. उसका शव सड़क किनारे मिला, जिस पर चोट के निशान थे. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

हिमाचल प्रदेश के नादौन में शख्स की हत्या.

शिमला. हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है. शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में नेपाली मूल के युवक की हत्या के बाद शव सड़क किनारे मिला है. युवक के सिर, मुंह और गर्दन के आसपास चोटों के निशान थे और शरीर से काफी खून बहा हुआ था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिरेन्द्र के रूप में हुई है और वह कई साल से जुब्बल में रह रहा था. पुलिस ने हत्या के आरोप में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है.

शिमला पुलिस के अनुसार मंडोल गांव निवासी साहिल भीमटा अपने तीन साथियों सक्षम, अखिल और हर्ष के साथ नवरात्र के अवसर पर हटकोटी मंदिर गए थे. मंदिर में दर्शन करने के बाद चारों ने शाम को खाना खाया और फिर सक्षम की कार में सवार होकर अपने गांव मंडोल की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान डोची से कुछ पहले हाईवे पर उन्हें एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा दिखाई दिया. इस पर उन्होंने कार रोकी और देखा कि व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था और उसके सिर, मुंह तथा गर्दन के आसपास गंभीर चोटें लगी हैं और शरीर से काफी खून बह रहा है.

साहिल और हर्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी और एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया. मौके पर एंबुलेंस कर्मियों ने व्यक्ति की जांच की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. युवक की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को घटनास्थल के पास एक कच्चे पर रास्ता नाले की ओर खून के निशान मिले हैं.



Source link