‘वे बहुत क्यूट और दयालु इंसान हैं’ पवन सिंह के माफी मांगने के बाद अक्षरा सिंह का बयान वायरल

‘वे बहुत क्यूट और दयालु इंसान हैं’ पवन सिंह के माफी मांगने के बाद अक्षरा सिंह का बयान वायरल


Last Updated:

पवन सिंह ने दुर्गा पूजा उत्सव में अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सरेआम माफी मांगी. अब अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मानो भोजपुरी स्टार की शख्सियत की तारीफ कर रही हों. एक्ट्रेस वीडियो में पवन सिंह का नाम लिए बगैर उन्हें दयालु और क्यूट इंसान बता रही हैं. दोनों कभी भोजपुरी सिनेमा के पावर कपल थे, मगर आपसी मतभेदों के चलते उनकी राहें अलग हो गईं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अक्षरा-पवन सिंह कभी अपने रिश्ते के चलते सुर्खियों में रहते थे. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: कभी पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच अफेयर के चर्चे सुर्खियों में रहते थे. हालांकि, रिश्ते में आई कड़वाहट के बाद उनका ब्रेकअप हो गया. दोनों के बीच खुलकर आपसी मतभेद भी सामने आए. पवन सिंह को ब्रेकअप के सालों बाद फिर से अक्षरा सिंह की याद आई. उन्होंने अब अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सरेआम माफी मांगी. उन्होंने जिस तरह अक्षरा सिंह को संबोधित किया, उससे उनका प्यार साफ झलक रहा है. अब अक्षरा सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पवन सिंह की तारीफ कर रही हैं.

वायरल वीडियो में अक्षरा सिंह मीडिया से बात करती नजर आ रही हैं, मानो रियलिटी शो में पवन सिंह की मौजूदगी पर राय जाहिर कर रही हैं. वे वायरल वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, ‘बहुत क्यूट लग रहे हैं. एक भईया हैं. उन्होंने मुझे उनका वीडियो भेजा था. वे बहुत क्यूट हैं. मेरी मां भी कह रही थीं कि वे शो में बहुत अच्छे इंसान हैं. उनका अलग तरीका का इमेज दिखकर आ रहा है. वे काफी अच्छे और दयालु शख्स हैं.’ पवन सिंह की ‘राइज एंड फॉल 2’ में मौजूदगी की खूब तारीफ हो रही है. वे ‘भोजपुरी बवाल’ का भी हिस्सा रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link