‘डंडे बजाना आसान’, पुलिसवालों पर CM मोहन यादव ने किया मजाक, कहा-ताली बजाना है कठिन

‘डंडे बजाना आसान’, पुलिसवालों पर CM मोहन यादव ने किया मजाक, कहा-ताली बजाना है कठिन


Last Updated:

CM Mohan Yadav: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर कहा कि शस्त्र-पूजन भारतीय सनातन संस्कृति, शौर्य, शक्ति का प्रतीक है. शस्त्र धारण करना केवल शक्ति प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के कष्ट दूर करने का मौका होता है. इस दौरान पुलिस सेतू ऐप की शुरुआत भी की गई है. वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि पुलिस विभाग में 18500 पदों पर भर्ती का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि हर जिले में पुलिस बैंड की व्यवस्था की जा रही है.

Zoom

शस्त्र पूजन कार्यक्रम में क्या बोले सीएम मोहन यादव

विजयदशमी के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन किया है. उन्होंने विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने शस्त्र धारण करने से पहले शस्त्रों की पूजा की है. माता दुर्गा ने महिषासुर का और भगवान राम ने रावण का वध किया था. दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का सबसे बड़ा पर्व है. जनता के साथ सभी त्योहार मनाने का सरकार ने संकल्प लिया है. सभी मंत्री अपने-अपने प्रभाव वाले जिलों में शस्त्र पूजन किया है.

उन्होंने कहा कि दुनिया के जीने में और भारतीय सनातन संस्कृति के जीने में जमीन आसमान का फर्क है. हम प्रकृति के साथ जीते हैं. हमारे यहां शस्त्र भी अगर कोई धारण करेगा, तो उसके तिलक लगाकर पूजा होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस समय भारत का दौर स्वर्णिम काल के दौर में है. यहां हम अपने गौरवशाली अतीत की ओर देखते हैं. जब-जब देश का स्वर्णिम इतिहास लिखा गया है. तब वीर नायकों ने अपना खून दिया और देश का मान-सम्मान बढ़ाया. शस्त्र धारण करने के साथ हम लोगों के काम आएं और लोगों के कष्ट मिटाएं.

पुलिसवालों पर किया क्या मजाक?
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं भूल जाता हूं कि पुलिसवालों को ताली बजाने के लिए बताना पड़ता है. क्योंकि डंडे बजाना बहुत ही सरल है और ताली बजाना बहुत कठिन है. इसके बाद उन्होंने साफ किया कि प्रशासन डंडे बजाने से भी चलता है और प्रोत्साहन ताली बजाने से भी चलता है. कोई भी त्योहार हो. कैसा भी मौका हो. पुलिस 24 घंटे ड्यूटी करती है.

आज सरकार के स्तर पर शस्त्र पूजन सभी लोग मिलकर मना रहे हैं. सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में शस्त्र पूजन कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि दोनों हाथ खोलकर आप सभी का अभिनंदन करने की इच्छा है. जोरदार ताली बजाकर विजयदशमी के पावन पर्व की शुभकामना में आप सभी भी शामिल हों.

पुलिस सेतु ऐप की हुई शुरुआत
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम में पुलिस सेतु ऐप का शुभारंभ भी किया. जिसके माध्यम से नागरिक अपने स्थान के आधार पर संबंधित पुलिस थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी ले सकेंगे. इसके साथ ही इंदौर पुलिस को उपलब्ध कराए गए 51 वाहनों द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया. कार्यक्रम में इंदौर पुलिस द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में जनजागरण के लिए किए गए कामों के संबंध में तैयार एक फिल्म भी दिखाई गई है.



Source link