ट्रैफिक एडवाइजरी से स्नाइपर्स तक: इंद्रप्रस्थ रामलीला में पहुंच रहे PM मोदी, IP एक्सटेंशन बना हाई-सिक्योरिटी जोन

ट्रैफिक एडवाइजरी से स्नाइपर्स तक: इंद्रप्रस्थ रामलीला में पहुंच रहे PM मोदी, IP एक्सटेंशन बना हाई-सिक्योरिटी जोन


होमताजा खबरदेश

ट्रैफिक एडवाइजरी से स्नाइपर्स तक: इंद्रप्रस्थ रामलीला में पहुंच रहे PM मोदी

Last Updated:

पीएम मोदी के इंद्रप्रस्थ रामलीला मैदान में पहुंचने को लेकर उत्सव ग्राउंड की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि आम राहगीरों को जाम से बचाया जा सके और काफिले का आवागमन निर्बाध रहे.

Zoom

रामलीला में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है.

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व आज देश की राजधानी में पूरी भव्यता के साथ मनाया जा रहा है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में ‘श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ’ द्वारा आयोजित भव्य विजयादशमी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. पीएम मोदी की मौजूदगी में यहां प्रतीकात्मक रावण दहन का भव्य कार्यक्रम संपन्न होगा.

आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल अपने चरम पर है. रावण दहन के इस ऐतिहासिक और भव्य क्षण का साक्षी बनने के लिए करीब 10,000 लोगों के पहुंचने की संभावना है. मैदान में विशालकाय पुतलों के साथ-साथ पारंपरिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारियां की गई हैं. जनता की सुविधा और सुगम आवाजाही के लिए कमेटी ने व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं.

राजधानी में जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा
प्रधानमंत्री के वीवीआईपी दौरे और भारी जनसमूह को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. आयोजन स्थल और आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है; मेटल डिटेक्टर्स, सीसीटीवी नेटवर्क और पैरामिलिट्री जवानों की भारी तैनाती की गई है. उत्सव ग्राउंड की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि आम राहगीरों को जाम से बचाया जा सके और काफिले का आवागमन निर्बाध रहे.



Source link