टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 11वीं का छात्र, जेल भी गया, रेहान के बचपन का दोस्त कौन है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 11वीं का छात्र, जेल भी गया, रेहान के बचपन का दोस्त कौन है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया


Last Updated:

Tiger Shroff case Shooter News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सोनीपत पुलिस ने रेहान के एक और बचपन के दोस्त को हिरासत में लिया है. परिवार ने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस पूछताछ में राहत की गुहार लगाई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रेहान के दोस्त की मां.

सोनीपत. बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सोनीपत से एक और नाम सामने आया है. पुलिस ने रेहान के बचपन के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि दोस्त और रेहान पहले भी अवैध हथियार के एक मामले में जेल जा चुके हैं.

रेहान के दोस्त के परिवार का कहना है कि उनका बेटा इस मामले में निर्दोष है.रोती हुई मां ने बेटे की बीमारी का हवाला देते हुए उसके लिए इंसाफ की मांग की है. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद दोस्त की रेहान से कोई मुलाकात नहीं हुई.

जानकारी के मुताबिक,  दोस्त और रेहान बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. मां मंजू का कहना है कि उनके बेटे का इस मामले में कोई दोष नहीं है. उन्होंने बताया कि बेटी की एक किडनी नहीं है और उसका इलाज चल रहा है.परिवार के मुताबिक, 18 अक्टूबर को पुलिस घर से बेटे को लेकर गई थी. मां का कहना है कि अब काफी समय से उनके बेटे और रेहान के बीच कोई दोस्ती नहीं हैं. परिवार का दावा है कि जेल से बाहर आने के बाद रेहान से बेटे की कभी मुलाकात नहीं हुई.

किडनी का चल रहा इलाज

मौसी बबली ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ता है और काफी दिन से किडनी का इलाज चल रहा है. स्कूल से आने के बाद वह पूरा दिन घर पर ही रहता था और बाहर ज्यादा नहीं निकलता था.परिवार का कहना है कि बेटे के पास मोबाइल फोन भी नहीं है और घर पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहता है.अब इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में समीर से सोनीपत पुलिस पूछताछ जारी है. गौर रहे कि सोनीपत के रेहान और गोहाना के नाबालिग को टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने के आरोप में 19 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था.



Source link