Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में अब उनकी टीम ने चुप्पी तोड़ी है. टीम ने सोशल मीडिया पर एक्टर के नाम से फैलाई जा रही फर्जी खबरों और AI से बनाए गए वीडियो को लेकर चेतावनी दी है. एक्टर की टीम ने ये साफ कह दिया है कि ऐसी झूठी जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा फायरिंग मामले में नया मोड़ ये है कि दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ हमलावरों का पहला निशाना नहीं थे.
टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने के तीन आरोपी गिरफ्तार.
नई दिल्ली. टाइगर श्रॉफ पर हु्ए हमले के बाद अब पहली बार उनकी टीम ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. टीम ने सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों और AI से बनाए जा रहे वीडियो को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. टीम ने ये भी कहा ही जो लोग इस हमले पर झूठी जानकारी फैला रहे हैं और AI वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी. कहा जा रहा है कि उस वक्त एक्टर फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे. तभी पैपराजी और उनके फैंस ने उन्हें फोटो के लिए रोक लिया था. टाइगर इस घटना में बच तो गए लेकिन गोली उन्हें छू कर निकल गई.उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक इस हादसे में घायल हो गए हैं.
टाइगर श्रॉफ की टीम ने दी चेतावनी
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद अब उनकी टीम ने पहली बार इस पर चु्प्पी तोड़ी है. उन्होंने एक ऑफिशियली बयान जारी करते हुए कहा है कि टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग की घटना या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी पर कोई बयान नहीं दिया है. उन्होंने न तो कोई वीडियो जारी किया है और न ही किसी को अपनी ओर मैसेज के जरिए अपनी बात रखी है. टीम की मानें तो सोशल मीडिया के कई पेज एक्टर के नाम पर फर्जी कहानियां गढ़ रहे हैं. AI से तैयार वीडियो से लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है.
एक्टर की टीम ने दी बड़ी जानकारी
(फोटो साभार. instagram@teamtigershroff)
सिर्फ व्यूज या पैसों के लिए गलत जानकारी ने दें
एक्टर की टीम ने संस्थानों और सोशल मीडिया पेज चलाने वालों से अपील की है कि किसी भी तरह की खबर को पब्लिश करने से पहले बेहतर तरीके से जांच कर लें. सिर्फ व्यूज या पैसों के लिए गलत जानकारी देना ठीक नहीं है. जो भी टाइगर को लेकर फर्जी कंटेंट बनाएंगे. उसे बढ़ावा देंगे या सोशल मीडिया पर फैलाएंगे. उनके खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.
बता दें कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक नया अपडेट भी सामने आया है. गिरफ्तार शूटर किसी अन्य प्रमुख हस्ती को निशाना बनाने के इरादे से मुंबई आए थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के चलते उन्होंने देखा कि टाइगर बिना किसी सिक्योरिटी के घूम रहे हैं , तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया.