जहानाबाद सदर अस्पताल में अचानक पहुंचीं DM, ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, सैलरी रोकने का दिया ऑर्डर


Last Updated:

Jehanabad News: जहानाबाद में कलेक्टर साहिबा का एक्शन देखने को मिला. उन्होंने 19 अक्टूबर की शाम सदर हॉस्पिटल में इंस्पेक्शन किया. जहां डॉक्टर और जीएनएम बिना परमिशन के ऐबसेंट मिले. इस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सैलरी रोकने का ऑर्डर दिया. इसके अलावा मरीजों से बातचीत कर सेवाओं के बारे में जाना.

Top Deals Inside

जहानाबाद अस्पताल में अचानक पहुंचीं DM, ड्यूटी से गायब डॉक्टर पर तुरंत एक्शनZoom

जहानाबाद कलेक्टर ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. (फोटो साभारः फेसबुक District Administration Jehanabad)

जहानाबादः बिहार के जहानाबाद में डीएम छिरिड़ वाई भूटिया का एक्शन देखने को मिला. उन्होंने सदर अस्पताल में सोमवार शाम सरप्राइज इंस्पेक्शन किया. इससे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गचा. इस बीच एक आयुष डॉक्टर और एक जीएनएम बिना अनुमति ड्यूटी से गायब मिले. इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और दोनों के खिलाफ एक्शन लिया. डॉक्टर और जीएनएम की सैलरी रोकने का ऑर्डर दिया.

इंस्पेक्शन के दौरान क्यूआरटी में तैनात आयुष चिकित्सक डॉ. दिपांकर किशोर रंजन ड्यूटी से गायब मिले. डीएम ने सिविल सर्जन को उनकी सैलरी रोकने और विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. वहीं, जीएनएम उषा कुमारी भी बिना अनुमति ड्यूटी से एबसेंट पाई गईं. डीएम ने उनका वेतन रोकने और नियम के अनुसार कार्रवाई करने को कहा.

इमरजेंसी में डॉक्टर मिले मौजूद
डीएम ने अस्पताल के कंट्रोल रूम और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया. यहां डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद मिले. उन्होंने इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत कर दवाओं, इलाज और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सेवाओं पर संतोष जताया.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगीः डीएम
निरीक्षण के बाद डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीएम ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को समय पर बेहतर इलाज देने और व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया. साथ ही, सभी स्वास्थ्यकर्मियों से अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने को कहा.



Source link