गोपालगंज से संयुक्त राष्ट्र तक, सांसद आलोक सुमन ने दुनिया के सामने रखी भारत की बात

गोपालगंज से संयुक्त राष्ट्र तक, सांसद आलोक सुमन ने दुनिया के सामने रखी भारत की बात


Last Updated:

Gopalganj News: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद और खतरनाक हथियारों को लेकर चिंता जताई है. भारत ने दुनिया के देशों से अपील की है कि ऐसी तकनीकें आतंकियों तक न पहुंचें, जिनका इस्तेमाल हथियार बनाने में हो सकता है. जेडीयू सांसद आलोक कुमार सुमन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भारत का पक्ष रखा.

Zoom

गोपालगंज से जेडीयू सांसद आलोक सुमन.

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज से सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के देशों से मिलकर काम करने की जरूरत बताई. उन्होंने खतरनाक हथियारों के बढ़ते खतरे पर भी भारत का पक्ष रखा.

खतरनाक हथियारों को लेकर जताई चिंता
सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने कहा कि रासायनिक और जैविक हथियारों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय समझौतों को सही तरीके से लागू करना जरूरी है. उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आतंकवादी संगठन और दूसरे गैर-सरकारी समूह खतरनाक हथियारों और नई तकनीक तक पहुंच बना सकते हैं. इससे दुनिया की शांति और सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई. साथ ही, ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर जोर दिया. डॉ. सुमन ने विकासशील देशों की समस्याओं, जैव सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी भारत की भागीदारी को अहम बताया.



Source link