एशियन गेम्स की मेडल विजेता चंबा की एथलीट और उड़नपरी सीमा ने की सगाई, कौन हैं मंगेतर, कब होगी शादी?

एशियन गेम्स की मेडल विजेता चंबा की एथलीट और उड़नपरी सीमा ने की सगाई, कौन हैं मंगेतर, कब होगी शादी?


Last Updated:

Athlete Seema Kumari Engagement: एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी ने एथलीट अमन के साथ सगाई कर ली है. दोनों 2028 ओलंपिक के बाद शादी करेंगे. सीमा ने जापान में 10 हजार मीटर की दौड़ में भारत को 16 साल बाद कांस्य पदक दिलाया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चंबा में एक निजी होटल में सगाई की रस्में पूरी की गई. सीमा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की पुष्टि की और तस्वीरे शेयर की.

चंबा. जापान में हाल ही में हुए एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उन्होंने 19 अक्तूबर को उन्होंने एथलीट अमन के साथ सगाई की. चंबा में एक निजी होटल में सगाई की रस्में पूरी की गई. सीमा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की पुष्टि की और तस्वीरे शेयर की.

जानकारी के अनुसार, चंबा के चुराह की उड़नपरी सीमा की सगाई का कार्यक्रम सरोल में होटल में आयोजित किया गया. सीमा ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी. बताया जा रहा है कि मंडी जिले के सुंदरनगर के बल्ह के रहने वाले एथलीट अमन के साथ सगाई हुई है. 2028 में ओलंपिक के बाद दोनों शादी करेंगे. सीमा ने जैसे ही सगाई की फोटो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की तो लोगों ने बधाइयां दी.

चंबा के चुराह की उड़नपरी सीमा की सगाई का कार्यक्रम सरोल में होटल में आयोजित किया गया.

सीमा के करियर में अहम योगदान देने वाले संजीव सुरी ने सगाई की फोटो शेयर करते हुए सीमा को बधाई और कहा कि उन्हें अपने नए सफर के लिए बधाई. सीमा ने भी लिखा कि एक नया सफर जिंदगी का, जिंदगी का एक महत्वपूर्ण निर्णय. चंबा के विधायक नीरज नीरज ने भी उन्हें बधाई संदेश लिखा. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स ने बधाई देते हुए लिखा कि अब उन्हें ओलंपिक में मेडल चाहिए.

सीमा की सगाई की रस्में.

सीमा ने खत्म किया 16 साल का सूखा

जापान में हुए एशियन खेलों में सीमा ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में 16 साल बाद भारत को मेडल दिलाया था. सीमा ने 32:50.05 सेंकेड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था.


चंबा के चुराह के रेटा गांव की रहने वाली सीमा के पिता का निधन करीब 14 साल पहले हो गया था. मां ने ही छह भाई बहनों को पाला. सीमा जब सातवीं कक्षा में थी तो वह बेहतर ट्रेनिंग के लिए धर्मशाला के साई हॉस्टल चली गई थी. सीमा ने चंबा के दुर्गम रेटा गांव से सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने दौड़ की तैयारी की. साल 2018 में वह खेलो इंडिया योजना से भी जुड़ीं. साल 2024 में हांगकांग में 17वीं एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सीमा ने 10 हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीता. विश्वएथलेटिक्स के रिकॉर्ड में चार बार की राष्ट्रीय चैंपियन, एशियन यूथ ओलंपिक की रजत पदक विजेता के रूप में सीमा का नाम दर्ज है. एशियाड से पहले सीमा कुमारी ने इस साल 10 हजार मीटर में 32:02.43 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया था. जो कि एथलेटिक्स फेडरेशन और वर्ल्ड एथलेटिक्स के रिकॉर्ड में यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है.



Source link