Last Updated:
Rishikesh News: ऋषिकेश में मौसम सुहावना हो चुका है. गंगा किनारे घूमने से लेकर पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को निहारने तक, पर्यटक हर पल का आनंद ले रहे हैं. पर्यटकों का कहना है कि ऋषिकेश का ऐसा मौसम उनकी छुट्टियों को और भी खास बना रहा है.
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में इन दिनों सुहावना मौसम पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है. सुबह से खिली धूप और पहाड़ों की खूबसूरती यहां आने वाले लोगों का मन मोह रही है. गंगा किनारे घूमने से लेकर पहाड़ों के खूबसूरत नजारों को निहारने तक, पर्यटक हर पल का आनंद ले रहे हैं. मौसम खुशनुमा होने से लोगों की घूमने-फिरने की खुशी भी दोगुनी हो गई है. पर्यटकों का कहना है कि ऋषिकेश का ऐसा मौसम उनकी छुट्टियों को और भी खास बना रहा है.
लंबे वीकेंड का आनंद
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान गुरुग्राम से ऋषिकेश घूमने आए सिद्धांत ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक लंबे वीकेंड का आनंद लेने के लिए पहली बार यहां आए हैं और यहां का पूरा माहौल बेहद शानदार व सकारात्मकता से भरा है. उन्होंने यहां के मौसम के बारे में बात करते हुए कहा कि सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होती है, लेकिन दिन के समय मौसम बहुत ही सुहावना और घूमने-फिरने के लिए एकदम बेहतरीन हो जाता है. चारों तरफ बड़ी संख्या में पर्यटकों की मौजूदगी और यहां की अद्भुत खूबसूरती उन्हें बहुत पसंद आ रही है, जिससे उनकी छुट्टियां और ज्यादा यादगार बन गई है.
पिछली बार के मुकाबले ज्यादा ठंड
वहीं ऋषिकेश घूमने आई स्वाति ने बताया कि वह यहां दूसरी बार आई है. उन्हें यहां काफी भीड़-भाड़ नजर आ रही है. पिछली बार की तुलना में इस बार भीड़ ज्यादा है, लेकिन यहां का मौसम बहुत ही सुहावना और अच्छा है. इस बार पिछली बार के मुकाबले थोड़ी ज्यादा ठंड भी महसूस हो रही है, लेकिन धूप न होने और मौसम के सुहावना रहने की वजह से घूमने और टहलने में बहुत आनंद आ रहा है.लखनऊ से ऋषिकेश घूमने आए आदर्श गौतम ने बताया कि वह पहली बार यहां आए हैं और यहां का मौसम बहुत ही बढ़िया लग रहा है. यहां का रिवर पॉइंट बेहद अमेजिंग है और यहाँ का माहौल व भीड़भाड़ पर्यटकों के घूमने के लिए काफी अच्छी है.