Last Updated:
Korean Clothes Rishikesh : आजकल लड़कियों के बीच कोरियन फैशन और पिंटरेस्ट जैसे ट्रेंडी आउटफिट्स का क्रेज काफी बढ़ रहा है. स्टाइलिश टॉप्स, ओवरसाइज शर्ट्स और खूबसूरत वेस्टर्न कपड़े हर किसी को पसंद आते हैं. अगर आप भी ऐसे आउटफिट्स पहनना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना तो ऋषिकेश में शॉपिंग के कई ऑप्शन हैं. कोरियन फैशन पसंद करने वाली लड़कियों के लिए साईं गारमेंट्स एक अच्छा स्पॉट है. ये दुकान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट बाजार में है. डीएम कलेक्शन पिंटरेस्टी कपड़ों के लिए काफी मशहूर है. अगर आप कॉलेज जाने के लिए स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े ढूंढ रही हैं, तो गैलेक्सी बुटीक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
ऋषिकेश में कोरियन फैशन पसंद करने वाली लड़कियों के लिए साईं गारमेंट्स एक अच्छा स्पॉट है. यहां के कलेक्शन में आपको लेटेस्ट कोरियन स्टाइल के टॉप्स, शर्ट्स और ट्रेंडी वेस्टर्न आउटफिट्स आसानी से मिल जाएंगे. आजकल ओवरसाइज शर्ट्स और स्टाइलिश टॉप्स का ट्रेंड भी लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है, जो जींस या वाइड लेग पैंट्स के साथ पहनकर आसानी से एक नया लुक बनाया जा सकता है. इनका भी यहां काफी अच्छा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा.
ये दुकान ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट बाजार में ही स्थित है. अगर आपको ज्यादा फैंसी कपड़े नहीं पसंद तो यहां आपको सिंपल कपड़ों में भी एक स्टाइलिश लुक मिल जाता है. अगर आप डेली वेयर में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां कंफर्टेबल लोअर्स, स्टाइलिश जॉगर्स और भी काफी सारे ऑप्शंस, वो भी काफी कलर और पैटर्न में मिल जाएंगे.
ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट बाजार स्थित डीएम कलेक्शन पिंटरेस्टी कपड़ों के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है. ऑनलाइन ऐप जैसे सवाना या न्यू मी में मिलने वाले सेम कपड़े आपको इस दुकान में मिल जाएंगे, वे भी कम दाम में. अगर आप अपने कपड़ों में क्यूट और स्टाइलिश टच चाहती हैं, तो आपको एक बार यहां आकर इनका कलेक्शन जरूर चेक करना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यहां आपको पिंटरेस्ट पर दिखने वाले क्यूट और एस्थेटिक आउटफिट्स भी मिल जाएंगे, जिन्हें अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं. इस तरह के फैशन कलेक्शन में यहां खूबसूरत डिजाइन, प्यारे प्रिंट्स और ट्रेंडी कलर वाले सभी कपड़े अवेलेबल हैं. ऐसे आउटफिट्स जिन्हें आप कैफे विजिट, दोस्तों के साथ घूमने या फोटोशूट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, ये भी मिल जाएंगे. सही एक्सेसरीज के साथ इन्हें स्टाइल करके आप पिंटरेस्ट जैसा लुक भी तैयार कर सकती हैं.
अगर आप कॉलेज जाने के लिए स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े ढूंढ रही हैं, तो ऋषिकेश की गैलेक्सी बुटीक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए ऐसे आउटफिट्स मौजूद हैं, जिन्हें रोजाना पहना जा सके और जिनमें लुक भी ट्रेंडी लगे. क्रॉप टॉप्स, ओवरसाइज टी-शर्ट्स, शर्ट्स और वेस्टर्न वियर का अच्छा कलेक्शन आपको यहां देखने को मिल जाएगा.
इस दुकान में आपको ड्रेस के साथ ही जींस और स्टाइलिश कार्गो पैंट्स का भी अच्छा खासा कलेक्शन मिल जाएगा. इन्हें पहनकर आप कपड़ों में भी अलग-अलग लुक तैयार कर सकती हैं. यहां विंटर्स का भी काफी अच्छा कलेक्शन है. आपको विंटर ड्रेसेस, वुलन कोर्ड सेट, वुलन टॉप, स्वेटर और कार्डिगन भी मिल जाएगा. ये दुकान भी ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट मार्केट में है.
अगर कम बजट में ट्रेंडी कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती हैं, तो ऋषिकेश की राधे राधे कलेक्शन को एक्सप्लोर कर सकती हैं. आजकल ज्यादातर लड़कियां ऐसे कपड़े पसंद करती हैं, जिन्हें अलग-अलग मौकों पर कई तरह से स्टाइल किया जा सके, वैसा कलेक्शन आपको यहां देखने को मिल जाएगा. बेसिक टॉप्स हो या फिर प्रिंटेड शर्ट्स और वेस्टर्न आउटफिट्स यहां आपको सब कुछ रीजनेबल प्राइस में मिलेगा.
अगर आप अपनी पुरानी वॉर्डरोब से बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो इस दुकान पर अलग-अलग डिजाइन के आउटफिट्स खरीद सकती हैं. इन दिनों यहां बैगी जींस, स्टाइलिश टॉप्स और ओवरसाइज शर्ट्स जैसे कपड़ों का काफी अच्छा कलेक्शन आया हुआ है. इन कपड़ों को आप सर्दियों में लेयर करके भी आसानी से पहन सकती हैं.