OTT Releases This Week: ‘द पैराडाइज’ से ‘गजब रात’ तक, मनोरंजन से गुलजार होगा यह हफ्ता, OTT पर धमाल मचाएंगी ये 7 फिल्में-सीरीज

OTT Releases This Week: ‘द पैराडाइज’ से ‘गजब रात’ तक, मनोरंजन से गुलजार होगा यह हफ्ता, OTT पर धमाल मचाएंगी ये 7 फिल्में-सीरीज


Last Updated:

ओटीटी प्रेमियों के लिए यह हफ्ता बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि मनोरंजन की दुनिया में कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने जा रही हैं. नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, सस्पेंस, ड्रामा और स्पोर्ट्स बायोपिक से भरपूर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. जानिए इन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ आप किन-किन ओटीटी पर उठा सकते हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है, क्योंकि कई धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. दर्शकों के लिए एक्शन, सस्पेंस, ड्रामा और स्पोर्ट्स बायोपिक का शानदार ट्रीट आ रहा है. नानी की ‘द पैराडाइज’ से लेकर मनोज बाजपेयी की ‘गजब रात’ और कोरियन शो ‘फाइनल टेबल’ तक, इस हफ्ते आपका वीकेंड पूरी तरह से गुलजार होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है.

द पैराडाइज: 1980 के दशक के हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ डिजिटल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. नानी स्टारर इस फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है जो जेल से बाहर आकर अपने समुदाय पर जुल्म ढाने वाले एक क्रूर जमींदार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकता है. इंतकाम की यह आग कैसे एक पूरी क्रांति का रूप लेती है, यही इस दमदार कहानी का मुख्य आकर्षण है. एक्शन और रोमांच से भरपूर यह फिल्म 22 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)

चार यार: यह वेब सारीज चार दोस्तों जय, टोनी, साहिल और समीर की कहानी है, जो एक गलत फैसले की वजह से क्राइम की फंस जाते हैं. पुलिस और खतरनाक गैंगस्टर्स के बीच फंसने वाले इन दोस्तों के संघर्ष पर आधारित इस सीरीज में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रायक मेहता मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह 23 अक्टूबर 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

डोरोथी: कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी तमिल ड्रामा फिल्म ‘डोरोथी’ 23 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है. कीर्ति सुरेश, सनंत और ऋषिकांत स्टारर यह फिल्म 90 के दशक के ग्रामीण तमिलनाडु की कहानी कहती है. इसमें दो पक्के दोस्तों के संघर्ष को दिखाया गया है, जो जातिगत पाबंदियों, रूढ़ियों और समाज के कड़े नियमों के बीच बड़े होते हैं और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

गजब रात: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘गजब रात’ 23 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. रितेश शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के रोल में हैं जो अपने फर्ज और निजी स्वार्थ के बीच उलझा रहता है. एक ही रात में लिए गए उसके फैसले उसकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देते हैं. फिल्म में नुसरत भरुचा, साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और अक्षय जैसे सितारे भी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

सूमो दीदी: भारत की पहली महिला प्रोफेशनल सूमो रेसलर हेताल दवे के जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स बायोपिक ‘सूमो दीदी’ 23 अक्टूबर 2026 को जी5 पर रिलीज होगी. श्रियम भगनानी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. यह कहानी दिखाती है कि कैसे उन्होंने अपने सफर के दौरान बॉडी-शैमिंग, सामाजिक दबाव और लैंगिक रूढ़िवादिता जैसी तमाम बाधाओं का डटकर सामना किया और अपने सपनों को सच कर दिखाया. (फोटो साभार: IMDb)

वरम: विश्वदेव रचनाकोंडा और शिवात्मिका राजशेखर स्टारर इस फिल्म की कहानी एक गरीब आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसा जादुई वरदान मिलता है जिससे वह अगले दिन की खबरें पहले ही जान जाता है. अपनी किस्मत बदलने का यह जरिया उसके लिए कई खतरनाक परिणाम लेकर आता है, जिससे उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है. तेलुगु फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘वरम’ 22 अक्टूबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)

फाइनल टेबल: कोरियन शोज के शौकीनों के लिए ‘फाइनल टेबल’ का पहला सीजन 24 अक्टूबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह एक फिक्शन आधारित साउथ कोरियन के-ड्रामा है, जिसमें दुनिया भर के दिग्गज शेफ ‘द टेबल: के-शेफ 2026’ नामक एक बेहद मुश्किल मुकाबले में हिस्सा लेते हैं. ग्लोबल कोरियन शेफ का यह रोमांचक खिताब जीतने के लिए प्रतियोगी आपस में कड़ी टक्कर लेते नजर आएंगे. यह सीरीज 24 अक्टूबर को रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link