Jhunjhunu News: झुंझुनूं में ट्रेनी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला 28 वर्षीय आशीष यादव का शव

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में ट्रेनी इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्टल के कमरे में मिला 28 वर्षीय आशीष यादव का शव


Last Updated:

Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले के खेतड़ी नगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के जीईटी हॉस्टल में 28 वर्षीय ट्रेनी इंजीनियर आशीष यादव ने कमरा नंबर 8 में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक हरियाणा के कोसली का निवासी था. सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Khetri Nagar HCL Case: झुंझुनूं में एचसीएल के ट्रेनी इंजीनियर की मौत

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के खेतड़ी नगर स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के जीईटी हॉस्टल में एक ट्रेनी इंजीनियर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की खबर फैलते ही हॉस्टल परिसर और पूरे एचसीएल प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई स्तब्ध है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मृतक इंजीनियर की पहचान हरियाणा के कोसली निवासी 28 वर्षीय आशीष यादव के रूप में हुई है. आशीष यादव वर्तमान में एचसीएल में बतौर ट्रेनी इंजीनियर अपनी सेवाएं दे रहे थे और जीईटी हॉस्टल के कमरा नंबर 8 में रह रहे थे. जब काफी देर तक उनके कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो उनके साथियों को संदेह हुआ. जब खिड़की से भीतर देखा गया तो आशीष का शव फंदे से लटका हुआ मिला.

पुलिस और एचसीएल अधिकारी मौके पर पहुंचे
इस सनसनीखेज घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और एचसीएल प्रबंधन को दी गई. सूचना मिलते ही खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश यादव भारी पुलिस बल और जाप्ते के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान एचसीएल कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी ताकि मामले से जुड़े हर तथ्य को सामने लाया जा सके.

जान देने के कारणों का अब तक नहीं चला पता
फिलहाल ट्रेनी इंजीनियर आशीष यादव द्वारा यह खौफनाक कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारणों का कोई खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या कमरे से कोई लिखित संदेश मिला है या नहीं. इस दुखद हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने परिजनों को इस घटना की तुरंत सूचना दे दी है.

पुलिस हर पहलू से कर रही है मामले की जांच
खेतड़ीनगर थाना पुलिस इस पूरे प्रकरण की हर संभव कोण से गहराई से जांच कर रही है. पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स, चैट्स और हॉस्टल में रहने वाले उनके साथियों से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि इस घटना की असली वजह का पर्दाफाश हो सके. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी.



Source link