Jailer 2 Box Office Day 5: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 5वें दिन दिखाया दम, धुआं-धुआं कर दिया बॉक्स ऑफिस, 200 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी जोरदार एंट्री

Jailer 2 Box Office Day 5: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 5वें दिन दिखाया दम, धुआं-धुआं कर दिया बॉक्स ऑफिस, 200 करोड़ क्लब में फिल्म ने मारी जोरदार एंट्री


Last Updated:

सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए शानदार कमाई दर्ज की है. शुरुआती मंडे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फिल्म ने भारत में 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री कर ली है. देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में थलाइवा की इस फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है. पहले वीकेंड के बाद भी इस मूवी का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. पांचवें दिन फिल्म ने देशभर में 40 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. वहीं, अब भारत में फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है.

वर्किंग डे होने के बावजूद सोमवार को दर्शक बड़ी संख्या में इस मूवी को देखने के लिए पहुंचे और इसका साफ असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चल रहा है. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी धाक जमाए हुए है. अब इसके पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन यानी सोमवार को ‘जेलर 2’ ने रात के 11 बजे तक देशभर में 15,150 शोज के जरिए 42.35 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन से 31.40 करोड़, तेलुगु से 7.15 करोड़, हिंदी से 3.35 करोड़ और कन्नड़ से 45 लाख रुपये की कमाई शामिल है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ ही ‘जेलर 2’ ने पांचवें दिन भारत में 200 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार दी है. भारत में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 242.25 करोड़ और ग्रोस कलेक्शन 283.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज में 10 करोड़ की कमाई के साथ कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 477.75 करोड़ रुपये हो गया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

वैसे रविवार के मुकाबले सोमवार को ‘जेलर 2’ की कमाई में 24.2 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन फर्स्ट मंडे को 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई साबित करती है यह मूवी बॉक्स ऑफिस लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी. खास बात है कि यह मूवी पिछले 5 दिनों से लगातार डबल डिजिट में ही बिजनेस कर रही है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 की सुपरहिट ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ का सीक्वल है. फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर अपने टाइगर मुथुवेल पांडियन के आइकॉनिक किरदार में लौटे हैं. ‘जेलर 2’ की कहानी में मुथुवेल पांडियन की शांत जिंदगी में तब भूचाल आता है, जब उसके दरवाजे अंडरवर्ल्ड से एक नया और भयानक खतरा दस्तक देता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

अपने परिवार की सुरक्षा और सम्मान के लिए मुथुवेल को एक बार फिर अपने पुराने और खतरनाक रूप में लौटना पड़ता है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडू, एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज सितारे अहम भूमिकाओं में हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

इसके अलावा फिल्म की स्टार पावर को और बढ़ाने के लिए मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल, ऋतिक रोशन और शिव राजकुमार का जबरदस्त कैमियो रोल भी शामिल किया गया है, जो दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. दिलचस्प बात है कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link