Hormuz oil tanker hit: Hormuz Crisis| होर्मुज में फिर फटी बारूदी सुरंद तेल टैंकर के उड़े परखच्चे अरागची ने ललकारा- आओ स्वागत है


Last Updated:

Oil Tanker-Tugboat Hit in Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से तेल टैंकर के टकराने के बाद एक बार फिर से शोले धधक उठे. ये घटना ओमान तट के पास हुई, जहां अमेरिका अपने कब्जे का दावा कर रहा है. इतना ही नहीं एक टगबोट को भी ईरानी सेना ने निशाना बनाया है, जिससे ये साफ है कि दोनों पक्षों में समझौते के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.

Top Deals Inside

होर्मुज में फिर फटी बारूदी सुरंद, तेल टैंकर के उड़े परखच्चे, अरागची ने ललकाराZoom

होर्मुज स्‍ट्रेट में ऑयल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया. (फोटो: @HormuzLetter के X अकाउंट से साभार)

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में इस वक्त जो हालात दिख रहे हैं, उसे देखते हुए एक ही बात समझ में आ रही है कि प्रेशर दोनों तरफ है. अमेरिका लगातार ईरान से कह रहा है कि वो समझौता कर ले, तो उधर ईरान भी धमकियों के साथ-साथ प्रस्ताव और समझौतों की बातें कर रहा है. इस बीच कोई भी दिन ऐसा नहीं गया है, जब होर्मुज में किसी न किसी वेसल पर हमला न हो. इसी सिलसिले में एक बार फिर से होर्मुज में शोले धधक उठे.

दरअसल ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकलते समय एक तेल टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया. बताया गया है कि जहाज के इंजन रूम में भीषण आग लग गई. इस घटना से तेल की आपूर्ति और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं. पश्चिम एशिया में जिस समुद्री सुरक्षा को लेकर तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं.

खोर फक्कान कोस्ट के पास टगबोट पर निशाना

इसी बीच UAE के खोर फक्कान तट के पास एक टगबोट पर दो प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया, जिसमें एक शख्स के जख्मी होने की सूचना है. इस हमले के लिए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स पर आरोप लगाया गया है. टगबोट छोटे लेकिन शक्तिशाली जहाज होते हैं, जिनका इस्तेमाल बंदरगाहों और समुद्री रास्तों पर बड़े जहाजों को खींचने या दिशा देने के लिए किया जाता है. ऐसे जहाजों पर हमला समुद्री परिवहन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा सकता है.

अरागची ने ललकारा- ‘हमें खत्म करने वाले थे’

इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने एक बार फिर से अमेरिका का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अमेरिका ने हमें खत्म करने वाला था. उन्होंने कहा – ‘पिछली बार जब आपने ईरान के खिलाफ लड़ाई को निर्णायक रूप से खत्म करने की कोशिश की थी, तब ईरान पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर उभरा था. क्या आप एक बार फिर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं? तो आपका स्वागत है लेकिन सावधान रहिए, हमारे भी कुछ अधूरे हिसाब बाकी हैं.’

नेतन्याहू को भी ईरान ने लपेटा 

नेतन्याहू अमेरिका को एक और युद्ध में धकेल रहे हैं, ताकि वह खुद जेल जाने से बच सकें. इस कोशिश के क्या नतीजे इजरायल को भुगतने पड़ेंगे, इसकी उन्हें परवाह नहीं है- यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति (POTUS) को होने वाले नुकसान की भी नहीं. इसमें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया गया है कि वे अपने निजी कानूनी हितों के लिए अमेरिका को ईरान के साथ एक और सैन्य संघर्ष की ओर ले जा रहे हैं. साथ ही ईरान को चेतावनी दी गई है कि वह किसी नए टकराव से पीछे नहीं हटेगा.



Source link