अभिषेक शर्मा से शादी, शुभमन गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ क्या? अनाया बांगर ने बताई अपनी दिल की बात

अभिषेक शर्मा से शादी, शुभमन गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ क्या? अनाया बांगर ने बताई अपनी दिल की बात


होमखेलक्रिकेट

अभिषेक से शादी, गिल के साथ डेट और अय्यर के साथ क्या? अनाया ने बताई दिल की बात

Last Updated:

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैपिड फायर राउंड में सवालों के जवाब दे रही हैं. इस दौरान उन्हें मैरी, हुक अप और किल के तीन विकल्प चुनने थे.

Zoom

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, अनाया बांगर और श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया अपने लुक और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अनाया से रैपिड फायर राउंड के दौरान भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. इस दौरान अनाया को तीनों क्रिकेटर्स के लिए किल, मैरी और हुक अप में से एक-एक विकल्प चुनना था.

अनाया इस विकल्प को सुनकर थोड़ी दुविधा में पड़ जाती हैं, लेकिन फिर भी वह समझदारी से विकल्प चुनती हैं. वह श्रेयस अय्यर को किल, अभिषेक शर्मा को मैरी और शुभमन गिल को हुक अप के विकल्प में रखती हैं. ‘कृष्णैंक अत्रे’ के यूट्यूब चैनल पर शेयर की गई अनाया बांगर की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

जेंडर बदलने के बाद फिर से क्रिकेट में लौट रही हैं अनाया

बता दें कि अनाया बांगर ने जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई है. अनाया से पहले उनका नाम आर्यन था. अनाया बनने से पहले वह मुंबई के लिए मेंस एज-ग्रुप क्रिकेट खेल चुके थे. हालांकि, साल 2022 में उन्होंने अपना जेंडर बदलने का फैसला किया. ऐसे में जेंडर बदलने की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब वह एक बार फिर अपने क्रिकेट करियर को शुरू करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने की प्लानिंग कर रही हैं.

अनाया ने हाल ही में बीसीसीआई से अपील की थी कि वह ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला क्रिकेट में भाग लेने की अनुमति देने पर विचार करें, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में होता है. अनाया ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए कहा था कि, “अगर बीसीसीआई वह काम करे जो ऑस्ट्रेलिया ने किया है तो यह एक बहुत अच्छी बात होगी.” कुछ दिन पहले ही अनाया ऑस्ट्रेलिया भी गईं थीं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह अगले सीजन से महिला बिग बैश लीग में ट्रांसजेंडर प्लेयर के तौर पर खेल सकती हैं.



Source link