Last Updated:
Annu Tatu IPS Inter Cadre Transfer: प्यार के लिए असम-मेघालय कैडर छोड़कर 2700 किमी दूर गुजरात आने वाली जेन जी आईपीएस अन्नू टाटू चर्चा में हैं. राजस्थान के करौली की रहने वाली अन्नू टाटू ने पति आईपीएस गौतम विवेकानंदन के लिए गृह मंत्रालय से इंटर-कैडर ट्रांसफर लिया है. जानिए आईपीएस अन्नू टाटू की सक्सेस और लव स्टोरी.
Annu Tatu IPS Inter Cadre Transfer: आईपीएस अन्नू टाटू की बहन IPoS अधिकारी हैं
नई दिल्ली (Annu Tatu IPS Story). कई बार हमसफर चुनते समय कुछ बड़े फैसले लेने पड़ते हैं. ऐसे ही एक मामले में देश की युवा और होनहार आईपीएस अधिकारी की चर्चा हो रही है. राजस्थान के छोटे से गांव से निकलकर यूपीएससी का कठिन सफर तय करने वाली Gen Z IPS अन्नू टाटू ने अपने पति के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने प्यार की खातिर देश के एक छोर यानी असम-मेघालय कैडर को छोड़कर करीब 2700 किलोमीटर का लंबा फासला तय किया और गुजरात कैडर में ट्रांसफर ले लिया.
घर पर रहकर बिना कोचिंग क्रैक किया UPSC
Annu Tatu IPS: आईपीएस अन्नू टाटू को इंटर कैडर ट्रांसफर की अनुमति मिल चुकी है
बहन से मिली प्रेरणा
आईपीएस अन्नू टाटू खुद नोट्स बनाकर उनका रिवीजन करती थीं. यूपीएससी के सफर में उनकी बड़ी बहन ज्योति मीणा (जो खुद आईपीओएस अधिकारी हैं) ने उन्हें गाइड किया. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 591वीं रैंक हासिल की. 2021 में हुई इस परीक्षा में एसटी कैटेगरी में उनकी रैंक 26वीं थी. यूपीएससी सीएसई में सफलता के बाद उन्हें असम-मेघालय कैडर मिला था, जहां उन्होंने शिवसागर जैसे इलाकों में अपनी सेवाएं दीं.