हिमाचल के भरवाईं में जाम खुलवाते समय दो बसों के बीच कुचले गए एसआई की मौत, पिता को तिरेंगे में बेसुध हुई बेटी, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार


Last Updated:

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊना में चिंतपूर्णी मंदिर के पास नवरात्र मेले में ट्रैफिक जाम खुलवाते समय दो बसों की चपेट में आने से पुलिस एसआई राजेश कुमार की मौत हो गई. रविवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार किया गया.

Top Deals Inside

हिमाचल में दो बसों के बीच कुचले गए SI की मौत, गांव में मचा कोहरामZoom

हिमाचल के ऊना में 17 अक्तूबर की रात को तंग सड़क पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे थे.

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं में माता चिंतपूर्णी मंदिर में चल रहे नवरात्र मेले चल रहे हैं. यहां पर भरवाईं में जाम खुलवाते समय दो बसों के बीच आने से ऊना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद एक बस का चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, हरियाणा रोडवेज और दूसरी यात्री बस के चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उधऱ, उनके पृतक गांव में रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

17 अक्तूबर की रात को तंग सड़क पर सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार ट्रैफिक को नियंत्रित कर रहे थे. नगरोटा सूरियां के अमलेला गांव के रहने वाले एसआई राजेश सड़क के बीच खड़े होकर हरियाणा रोडवेज और दूसरी यात्री बस को धीरे-धीरे निकालने का इशारा कर रहे थे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर वापस चिंतपूर्णी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.


बेटी हुई बेसुध और बेटे ने दी मुखाग्नि

रविवार को अमलेला गांव में सबइंस्पेक्टर राजेश कुमार की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटकर पहुंची तो चीखपुकार मच गई. घर में पत्नी मधु बाला, बुजुर्ग माता-पिता और बेटी तन्वी का रो- रोकर बुरा हाल था. राजेश के माता-पिता रत्न चंद और कांता देवी बेटे की पार्थिव देह को देखकर बेसुध हो गए. राजेश बुढ़ापे का सहारा थे. पत्नी मधु बाला को लोग ढांडस बंधाते रहे. दिल्ली में पढ़ाई कर रही बेटी तन्वी भी पिता को तिरंगे में लिपटे बेसुध हो गई.



Source link