शनाया कपूर के ओटीटी डेब्यू पर लगी मुहर, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का हुआ ऐलान, इस दिन दस्तक देगी सीरीज


Last Updated:

बॉलीवुड की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ अब एक बिल्कुल नए और डार्क अवतार में वापसी करने जा रही है। चकाचौंध और कैंपस रोमांस से दूर, यह वेब सीरीज सस्पेंस, थ्रिलर और रहस्य से भरपूर होगी, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। शनाया कपूर इस शो के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें उनका खौफनाक और इंटेंस अंदाज देखने को मिलेगा। करण जौहर के प्रोडक्शन और रीमा माया के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित सीरीज 13 नवंबर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

शनाया कपूर के ओटीटी डेब्यू पर लगी मुहर, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का हुआ ऐलानZoom

रहस्य और रोमांच से भरपूर होगी शनाया कपूर की सीरीज: (फोटो साभार: Instagram@jiohotstar)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रही है. हालांकि, इस बार सेंट टेरेसा कॉलेज के दरवाजे किसी चकाचौंध से भरी प्रेम कहानी के लिए नहीं, बल्कि एक डार्क, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दुनिया के लिए खुलने जा रहे हैं. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ वेब सीरीज की पहली झलक सामने आ चुकी है. यह नया शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो पर नवंबर महीने में दस्तक देगा.

इस सीरीज में शनाया कपूर लीड रोल में नजर आएंगी, जो इस सीरीज के जरिए अपना धमाकेदार ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं. इस बार चार्मिंग अवतार से बिल्कुल अलग शनाया इस बार चेहरे पर खून के धब्बों और आंखों में रहस्यमयी राज लिए दिखेंगी. उनका यह खौफनाक किरदार दर्शकों को चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार है. अपने किरदार पर बात करते हुए शनाया ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि दर्शकों की उम्मीदों को चुनौती देने वाला एक बड़ा कदम है.

रीमा माया ने संभाली डायरेक्शन की कमान

साल 2012 में इस फ्रेंचाइजी की नींव रखने वाले करण जौहर 14 साल बाद इसके नए कलेवर के साथ लौटे हैं. इस बार सीरीज के निर्देशन की कमान रीमा माया को सौंपी गई है, जो अपनी बेबाक कहानियों के लिए जानी जाती हैं. रीमा माया ने बताया कि इस शो में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की बाहरी चमक-दमक को हटाकर इसे एक सस्पेंस और कड़ी प्रतिस्पर्धा पर आधारित थ्रिलर का रूप दिया गया है, जिसमें युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी उभारा जाएगा.

View this post on Instagram





Source link