Last Updated:
अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले डायरेक्टर कुकू कोहली का इस साल 25 अगस्त को निधन हो गया. उनकी मौत से उनकी पत्नी अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गई थीं. दिग्गज एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. अरुणा ईरानी लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर थीं. अब काफी लंबे अरसे बाद अरुणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस का आभार जताया. एक्ट्रेस ने कहा कि फैंस के प्यार से उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने का हौसला मिला.
अरुणा ईरानी ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया. (फोटो साभार स्क्रीग्रैब arunairanikohli)
नई दिल्ली. डायरेक्टर कुकू कोहली के निधन के बाद एक्ट्रेस अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गई थीं. उनकी जिंदगी के इस सबसे मुश्किल दौर में उनके लिए खुद को संभालना आसान नहीं था. इस कठिन समय में उनके चाहने वालों ने जिस तरह उनका साथ दिया, उससे उन्हें दोबारा जिंदगी की शुरुआत करने की ताकत मिली है. अब अरुणा ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस का आभार जताया है. उन्होंने बताया कि लोगों से मिले प्यार और हौसले की वजह से ही वह फिर से काम पर लौट पाई हैं.
अरुणा ईरानी कहती हैं कि उन्हें यकीन नहीं होता कि उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में लोग उनका इतना साथ देंगे और इतना सपोर्ट करेंगे. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने चाहने वालों का आभार जताते नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अरुणा ने कुकू कोहली के जाने के बाद मिले सपोर्ट और प्यार के लिए सभी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि पति को खोने के बाद वह जिस दौर से गुजर रही थीं, उसमें उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतने सारे लोग उनके साथ खड़े होंगे.
अरुणा ईरानी ने जताया फैंस का आभार
दिग्गज एक्टेस अरुणा ईरानी कहती हैं कि लोगों के प्यार और सपोर्ट ने ही उन्हें दोबारा पैरों पर खड़े होने की शक्ति दी. उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का आभार जताया और ढेर सारे प्यार के लिए आभार जताया. एक्ट्रेस के मुताबिक, लोगों से मिली पॉजिटिव एनर्जी की वजह से ही वो आज दोबारा काम शुरू कर सकी हैं. उन्होंने अपने फैंस से आगे भी इसी तरह प्यार बनाए रखने की अपील की. अरुणा ने यह भी जाहिर किया कि उनके चाहने वालों का साथ उनके लिए कितना मायने रखता है.
बॉलीवुड सितारों ने बढ़ाया अरुणा ईरानी का हौसला
एक्ट्रेस संगीता घोष ने अरुणा ईरानी की हिम्मत और व्यक्तित्व की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि उन्होंने अरुणा से ज्यादा मजबूत इंसान नहीं देखा और वह कई मायनों में उनसे प्रेरणा लेती हैं. संगीता ने यह भरोसा भी दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी. अभिनेता राहिल आजम ने भी अभिनेत्री के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए अरुणा ईरानी जैसी प्रतिभाशाली कलाकार का होना गर्व की बात है और उनके लिए शुभकामनाएं दीं.