Last Updated:
Shatrughan Sinha On Tiger Shroff Car Firing: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है. इस खौफनाक घटना पर शत्रुघ्न सिन्हा, मीका सिंह और पवित्रा पुनिया जैसे कई सेलेब्स ने गहरा दुख जताया है. सेलेब्स ने मुंबई में सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग दुखी हुए शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है. इस खतरनाक घटना ने सेलिब्रिटीज की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर इस पर दुख जताया है और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है.
इसी बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है, जो काफी चर्चा में है.
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई गहरी चिंता
पवित्रा पुनिया का डराने वाला अनुभव
एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने भी सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के साथ हुई इस घटना पर बात की है. उन्होंने लिखा कि यह हादसा इतना डरावना था कि उनका पूरा शरीर कांप गया था. हालांकि उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं. पवित्रा ने मुंबई पुलिस और देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे.
मीका सिंह ने की सख्त एक्शन की मांग
मशहूर गायक मीका सिंह ने एक वीडियो शेयर करके मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. मीका ने कहा कि मुंबई को हमेशा से देश का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है, जहां लोग रात में भी खुद को सेफ महसूस करते हैं. लेकिन इस घटना ने सबको डरा दिया है. उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि वे इस मामले को बहुत गंभीरता से लें और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि शहर में सुरक्षा का माहौल बना रहे.