टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच ट्रेंड हुआ उनका असली नाम! बचपन की 1 आदत ने बनाया ‘टाइगर’


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों उन पर हुए हमले को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर लोग एक्टर के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में अपनी दमदार बॉडी, शानदार डांस और खतरनाक एक्शन स्टंट्स के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ का असली नाम क्या है. बहुत कम लोग जानते हैं कि टाइगर नाम तो उन्हें पिता जैकी श्रॉफ ने दिया था. टाइगर का असली नाम जय
हेमंत श्रॉफ है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

क्या आप जानते हैं टाइगर श्रॉफ का असली नाम, बचपन की 1 आदत ने दी नई पहचान Zoom

टाइगर श्रॉफ के फैंस भी नहीं जानते असली नाम

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. बीते दिन उन पर तीन हमलावरों ने गोलियां चला दी थी. हालांकि किसी तरह टाइगर बच गए और अब पूरी तरह सुरक्षित हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका असली नाम ट्रेंड करने लगा है. क्या आप जानते हैं टाइगर का असली नाम क्या है. एक्टर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है.

टाइगर श्रॉफ एक्टिंग की दुनिया में अपनी जबरदस्त एनर्जी और एक्शन सींस को लेकर काफी पसंद किए जाते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि उनका नाम टाइगर बिल्कुल उन पर फिट बैठता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जैकी श्रॉफ के बेटे का असली नाम टाइगर नहीं, बल्कि जय हेमंत श्रॉफ है? उनके इस मशहूर नाम के पीछे बचपन की एक ऐसी दिलचस्प कहानी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

टाइगर श्रॉफ नाम के पीछे ये है असली वजह?

बहुत कम लोग जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम टाइगर नहीं बल्कि जय हेमंत श्रॉफ है. उनके फैंस भले ही जानते हों कि उनका जन्म का नाम जय हेमंत श्रॉफ हैं. लेकिन बहुत से लोग इस बात से वाकिफ नहीं कि उनका नाम टाइगर बचपन की एक आदत से की जुड़ा है. टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था.उनके पिता इडंस्ट्री के नामी एक्टर जैकी श्रॉफ और मां प्रोड्यूसर आयशा श्रॉफ हैं. टाइगर ने खुद बताया था कि बचपन में उन्हें लोगों को काटने की आदत थी. जब वह किसी से मिलते या फिर प्यार जताते तो अक्सर काट लेते थे. इसके बाद उनके घरवालों और रिश्तेदारों ने उन्हें टाइगर कहना शुरू कर दिया.इसके बाद यही उनका नाम पड़ गया.

यूं शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर

टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ अपने दौर के नामी स्टार रहे हैं.पिता की राह पर चलकर टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. कृति सेनन के साथ उन्होंने फिल्म में रोमांस किया था. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद उन्होंने ‘बागी’, ‘अ फ्लाइंग जट्ट’, ‘मुन्ना माइकल’ और ‘वार’ जैसी कई फिल्मों में अपने रोल से फैंस का दिल जीता और वह इंडस्ट्री में आगे बढ़ते गए.

बता दें कि बीते दिन अब टाइगर श्रॉफ के साथ हुए हमले के बाद दहशत का माहौल है. रविवार रात को मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की.तब से लेकर अब तक फैंस टाइगर श्रॉफ को लेकर चिंता में हैं.



Source link