टाइगर श्रॉफ के सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी, चेहरे पर टेंशन, फायरिंग के बाद आई एक्टर की डराने वाली तस्वीर

टाइगर श्रॉफ के सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी, चेहरे पर टेंशन, फायरिंग के बाद आई एक्टर की डराने वाली तस्वीर


Last Updated:

बीते रविवार,18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से बॉलीवुड में डर और दहशत का माहौल है. मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके में टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइकसवारों ने गोलियां बरसाईं और वो फरार हो गए. इस हमले में एक्टर की जान बच गई लेकिन उन्हें चोट आई है. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैल गई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इस हमले के बाद एक्टर से मिलने पहुंचे. वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनसे बातचीत कर उनका हालचाल लिया और सख्त से सख्त एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिलाया.

Zoom

(फोटो साभार एएनआई)

नई दिल्ली. बीते रविवार,18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से बॉलीवुड में डर और दहशत का माहौल है. मुंबई के जुहू स्थित पॉश इलाके में टाइगर श्रॉफ पर तीन बाइकसवारों ने गोलियां बरसाईं और वो फरार हो गए. इस हमले में एक्टर की जान बच गई लेकिन उन्हें चोट आई है. इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैल गई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इस हमले के बाद एक्टर से उनके घर पर मिलने पहुंचे. वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनसे बातचीत कर उनका हालचाल लिया और सख्त से सख्त एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिलाया.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ उनसे मिलने उनके घर पहुंचे. इस मुलाकात के दौरान एक्टर को मरहम-पट्टी के साथ देखा गया. टाइगर श्रॉफ के कंधे और सीने पर चोट आई है. वो एकनाथ शिंदे के सामने बिना किसी शर्ट के कंधे और सीने पर मरहम पट्टी किए बैठे नजर आए. एक्टर के चेहरे पर डर का भाव साफ दिख रहा है. वो परेशान नजर आ रहे हैं.

टाइगर श्रॉफ पर हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात कर उनका हालचाल लिया. सीएम ने एक्टर को आश्वासन दिलाया है कि आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा.

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद से बॉलीवुड में चिंता और डर का माहौल है. एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनसे मिलने उनके घर पर पहुंचीं. दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर स्पॉट किया गया. वहीं कुछ सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी चिंता जाहिर की.

बता दें, टाइगर श्रॉफ पर इस जानलेवा हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने पहले टाइगर श्रॉफ को समझाया था लेकिन वो समझे नहीं और इस बार सही से समझा दिया है. इस शख्स का नाम अनिल पंडित है जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताता है.



Source link