चलते टेस्ट मैच में हेलीकॉफ्टर से भागा गेंदबाज, इतिहास की अनूठी घटना
Last Updated:
andre nel unique story: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन के मैदान पर चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब खराब रोशनी की वजह से खेल रुका तो आनन-फानन में मेजबान टीम के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल अचानक मैदान छोड़कर चले गए और वो जब टीम होटल में भी नहीं मिले तो खोज शुरु हुई कि ये बॉलर कहा गुम हो गया और जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि टेस्ट मैच के बीच में आजतक किसी ने भी ऐसे नहीं किया था.
टेस्ट मैच के दौरान आंद्रे नेल ने शादी करके बनाया अनोखा इतिहास
नई दिल्ली. किसी दिग्गज कोच ने एक इंटरव्यू में कहा था कि क्रिकेट खेल की सबसे बड़ी ख़ूबसूरती ये है कि यू नेवर नो द नेक्स्ट बॉल यानि अगली गेंद पर क्या होने वाला है ये किसी को नहीं पता ठीक वैसे ही जिंदगी में अगले पल क्या घटने वाला है ये कोई नहीं जानता इसीलिए क्रिकेट को अनहोनी का खेल कहा जाता है. मैदान पर कई बार मजेदार घटनाएँ देखने को मिलती रहती हैं ऐसी ही एक घटना घटी 22 साल पहले एक टेस्ट मैच में जब बीच मैच में एक गेंदबाज ने वो कर दिया जो आज तक किसी भी क्रिकेटर ने नहीं किया था.
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचूरियन के मैदान पर चल रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब खराब रोशनी की वजह से खेल रुका तो आनन-फानन में मेजबान टीम के तेज गेंदबाज आंद्रे नेल अचानक मैदान छोड़कर चले गए और वो जब टीम होटल में भी नहीं मिले तो खोज शुरु हुई कि ये बॉलर कहा गुम हो गया और जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि टेस्ट मैच के बीच में आजतक किसी ने भी ऐसे नहीं किया था.
बीच टेस्ट मैच में शादी!
सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान ये घटना घटी जब आंद्रे नेल शादी करने के लिए टेस्ट के तीसरे दिन खेल खत्म होने के बाद हेलीकाफ्टर लेकर शादी करने गए और चौथे दिन वापस भी आ गए. हुआं यूं कि एक साल पहले नेल ने अपनी गर्लफ्रेंड डेने विटिज के साथ 17 जनवरी की डेट शादी के लिए फिक्स कर ली थी क्योंकि उनको पता नही था कि वो टीम में सेलेक्ट होंगे या नहीं इसलिए जब मैच साम को 5.30 पर खत्म हुआ और शादी का समय 6.30 था तो वो बस हेलीकॉफ्टर लेकर पहुंच गए शादी करने बेनोनी शहर जहां पहले से सारी तैयारी हो रखी थी. शादी करके वो टीम के साथ वापस तो जुड़ गए पर असल कहानी तो सामने आना बाकी था.
लारा-चंद्रपॉल को किया आउट
शादी करके लेडी लक के साथ आंद्रे नेल जब मैदान पर उतरे तो पहले साथी खिलाड़ियों ने उनको बधाई दी और जब खेल शुरु हुआ तो वो अलग अवतार में ही नजर आए. पहली पारी में लारा और चंद्रपॉल जैसे दिग्गजों को आउट करके जीत की राह आसान करने वाले नेल ने शादी करने के बाद फिर ब्रायन लारा का शिकार किया. इस टेस्ट में नेल ने कुल 5 विकेट लिए और टीम को जीत दिलाने में अहम योगददान दिया.