Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News

Where is Shraddha Dubey | Shraddha Dubey Surrender News


Last Updated:

Shraddha Dubey Latest News: पुलिस प्रशासन को चकमा देकर पहले भारत से नेपाल और फिर नेपाल से भारत पहुंचने वाली श्रद्धा दूबे लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर सकती है. सूत्रों की मानें तो महाराजगंज के रास्ते बर्का पहन कर यूपी पहुंची श्रद्धा की ओर से कोर्ट में दो दिन पहले ही आवेदन दे दिया गया था.

Zoom

श्रद्धा दूबे लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर सकती है.

Sharaddha Sharma News: लखनऊ के बिजनेसमैन शिव शर्मा की हत्या की मुख्य अभियुक्त पुलिस को चकमा देते हुए एक बार फिर से नेपाल भारत पहुंच गई है. बहराईच के रास्ते नेपाल को भागने वाले श्रद्धा दूबे महाराजगंज के रास्ते भारत पहुंच गई है. सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक श्रद्धा लखनऊ के कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है. बताया जा रहा है कि उसके ओर से दो दिन पहले ही कोर्ट में आवेदन दाखिल किया जा चुका है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद श्रद्धा दुबे बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर के रास्ते नेपाल भाग गई थी. नेपाल में पुलिस से बचने के लिए उसने शातिर तरीके से बुर्का पहनकर भैरहवा के एक होटल में पनाह ली थी. इसके बाद वह महराजगंज जिले की सोनौली सीमा के अंतर्गत भगवानपुर बॉर्डर के रास्ते चुपचाप उत्तर प्रदेश में वापस लौट आई. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने महराजगंज के बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, जिसमें एक दुकान के कैमरे की फुटेज भी पुलिस अपने साथ ले गई है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धा ने नेपाल का एक नया मोबाइल नंबर ले लिया है और पुराने फोन का इस्तेमाल न करके नए नंबर से अपने मददगारों के संपर्क में बनी हुई है.

पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग गई थी श्रद्धा

25-25 हजार का इनाम और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी

पुलिस कमिश्नरेट की 10 विशेष टीमें श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं. फरार चल रहे सभी मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है. डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर शिकंजा कस रही है और उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है. यदि आरोपी जल्द अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी. इसके अलावा, श्रद्धा को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने वाले दो अन्य संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर आ चुके हैं.

श्रद्धा दूबे ने सफाई देते हुए कहा है कि उसने शिव की हत्या नहीं की है

पुलिस ने इनाम की रकम बढ़ाई

लखनऊ पुलिस ने कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या की मुख्य और फरार आरोपी श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि दुबे और उसके ड्राईवर दानिश पर इनाम की राशि बढ़ा दी है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मीडिया को दी.

क्या था पूरा मामला और कैसे हुआ था हत्याकांड?

गौरतलब है कि बीते 9 अक्टूबर को लखनऊ के बालू अड्डा चौराहे के पास स्थित पॉश ‘अवध ग्रीन अपार्टमेंट’ की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस घटना के बाद मृतक शिवा की मां ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और अन्य लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या किए जाने का गंभीर मुकदमा दर्ज कराया था. तभी से यह हाई-प्रोफाइल मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और पुलिस हर एक सुराग को खंगालते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.



Source link