Last Updated:
टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों दुर्गा पूजा के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. हाल ही में वह मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर अयान मुखर्जी से हुई. पीली साड़ी और गोल्डन जूलरी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस दौरान उन्होंने अयान के साथ फोटोज भी खिंचवाईं और पंडाल में मौजूद भक्तों को अपने हाथों से खाना भी परोसा. मौनी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है.
नई दिल्ली. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों दुर्गा पूजा के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. हाल ही में वह मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात फिल्ममेकर अयान मुखर्जी से हुई. इस दौरान दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं. मौनी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
मौनी रॉय इस खास मौके पर पीली साड़ी में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने गोल्डन जूलरी पहनी और खुले बालों में अपना लुक पूरा किया. ट्रेडिशनल अंदाज में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. पंडाल में मौनी और अयान की साथ में तस्वीर भी देखने को मिली. इसके अलावा अयान की कजिन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी भी दोनों के साथ नजर आईं.(फोटो साभार;instagram@imouniroy)
दुर्गा पूजा पंडाल में मौनी रॉय सिर्फ दर्शन करने ही नहीं पहुंचीं, बल्कि उन्होंने वहां मौजूद भक्तों की सेवा भी की. एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह श्रद्धालुओं को अपने हाथों से खाना परोसती नजर आ रही हैं. मौनी का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस तो उनकी इन फोटोज पर प्यार लुटा रहे हैं, एक ने तो कहा बस बिंदी की कमी है. (फोटो साभार;instagram@imouniroy)
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था भी जाहिर की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मां अपने बच्चों के साथ हमेशा रहती हैं और इंसान को अपने सारे दुख और डर उनके चरणों में छोड़ देने चाहिए. मौनी ने आगे लिखा कि हिम्मत को अपनी ताकत और विश्वास को अपनी रोशनी बनाएं. उन्होंने यह भी कहा कि हर इंसान के भीतर दिव्य नारी शक्ति का अंश मौजूद है.(फोटो साभार;instagram@imouniroy)
मौनी रॉय और अयान मुखर्जी की मुलाकात ने भी लोगों का ध्यान खींचा. अयान ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का निर्देशन किया था, जिसमें मौनी ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में नजर आए थे. मौनी ने फिल्म में अपने नेगेटिव किरदार से दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी थी.(फोटो साभार;instagram@imouniroy)
इससे पहले रणबीर कपूर भी नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे थे. यहां उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. रणबीर इस दौरान सिर्फ पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने अपने अंदाज से समारोह में चार चांद भी लगा दिए. पंडाल में रणबीर ने मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर के साथ स्टेज पर गाना गाया. दोनों ने रणबीर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ का पॉपुलर गाना ‘कबीरा’ गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया.
इस साल नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. काजोल भी अपने बच्चों युग और न्यासा देवगन के साथ यहां पहुंचीं. इनके अलावा दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन और फिल्ममेकर अनुराग बसु ने भी पूजा में हिस्सा लिया.(फोटो साभार;instagram@imouniroy)
गौरतलब है कि नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा इस साल अपनी 80वीं वर्षगांठ मना रही है. मुखर्जी परिवार से जुड़ा यह आयोजन लंबे समय से मुंबई में दुर्गा पूजा का एक खास आकर्षण रहा है. हर साल यहां फिल्मी सितारे मां दुर्गा के दर्शन करने और उत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं.(फोटो साभार;instagram@imouniroy)