Ranji Trophy 2nd Match Live Update: रणजी ट्रॉफी में दूसरे मैच का रोमांच आज से शुरू, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक्शन में

Ranji Trophy 2nd Match Live Update: रणजी ट्रॉफी में दूसरे मैच का रोमांच आज से शुरू, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल एक्शन में


होमखेलक्रिकेट

LIVE: रणजी ट्रॉफी में दूसरे मैच का रोमांच आज से शुरू, शुभमन गिल भी एक्शन में

Last Updated:

Ranji Trophy 2026-27, 2nd Match Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र का आज दूसरा मैच शुरू हो चुका है. घरेलू क्रिकेट की इस सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें पंजाब की ओर से भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी मैदान पर उतरे हैं. ऐसे में, सभी ग्रुप मुकाबलों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.

Zoom

रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं शुभमन गिल

Ranji Trophy 2026-27 Live Update: नमस्ते,न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव अपडेट में आपका स्वागत है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में आज से दूसरे दौर के मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है. इस मुकाबले में कई बड़े क्रिकेटर अपनी घरेलू टीम के लिए मैदान पर उतरे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम शुभमन गिल का है. शुभमन गिल पंजाब की ओर से मैदान पर उतरे हैं. पंजाब का एलीट ग्रुप बी में छत्तीसगढ़ के साथ मुकाबला है. मैच में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पंजाब के अलावा भी अन्य सभी मैचों के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.

पंजाब के कप्तान उदय सहारन ने जीता टॉस

छत्तीसगढ़ के खिलाफ एलीट ग्रुप बी में पंजाब के कप्तान उदय सहारन ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पंजाब के लिए विहान मल्होत्रा और हरनूर सिंह ने पारी की शुरुआत की. वहीं, शुभमन गिल टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.



Source link