How to Make Fish Pickle | Fish Pickle Recipe | How to Make Fish Pickle at Home | मछली का अचार कैसे बनाएं | मछली का अचार बनाने की विधि |

How to Make Fish Pickle | Fish Pickle Recipe | How to Make Fish Pickle at Home | मछली का अचार कैसे बनाएं | मछली का अचार बनाने की विधि |


Last Updated:

Fish Pickle Recipe: दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मछली का अचार पारंपरिक खानपान का खास हिस्सा है. इसे बनाने के लिए मछली के टुकड़ों को हल्दी और नमक लगाकर धूप में सुखाया जाता है, फिर मसालों के साथ तलकर अचार तैयार किया जाता है. अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च, सरसों, मेथी और करी पत्ते इसका स्वाद बढ़ाते हैं. सिरका या नींबू का रस मिलाने से इसमें खट्टापन आता है. चावल और पराठे के साथ खाया जाने वाला यह अचार स्वाद के शौकीनों को खूब पसंद आता है. जानिए घर पर पारंपरिक तरीके से फिश पिकल बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी सामग्री.

हैदराबाद: भारतीय पारंपरिक रसोई में आचार का स्वाद हमेशा से खास रहा है. आम, नींबू और मिर्च के अचार तो आम है, लेकिन दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में नॉन-वेज अचार, खासकर मछली का अचार बेहद पसंद किया जाता है. बुजुर्ग महिलाये पारंपरिक तरीके से मछली का अचार बनाते आ रही है. ताजी मछली को काटकर धूप में सुखाया जाता है ताकि उसकी नमी खत्म हो सके और यह लंबे समय तक सुरक्षित रहे. बुजुर्ग दादी के मुताबिक, वह हर रोज खाने के साथ इसके दो टुकड़े खाना पसंद करती हैं.

यह अचार न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि चावल और पराठे के साथ भी इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का पारंपरिक तरीका. मछली का अचार बनाने के लिए जरूरी सामाग्रियों में बिना कांटे वाली मछली 500 ग्राम, हल्दी पाउडर 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 3 से 4 चम्मच, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 बड़े चम्मच, , सरसों के दाने 1 चम्मच, मेथी दाना आधा चम्मच, सिरका या नींबू का रस 3 से 4 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार, करी पत्ते 10-12 और  1 कप सरसों का तेल या तिल या फिर मूंगफली की तेल की जरूरत पड़ती है

आइए जानते हैं मछली का अचार बनाने की विधि

मछली का अचार बनाने के लिए सबसे पहले मछली के टुकड़ों को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसमें आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा नमक मिलाकर 3 से 4 घंटे के लिए तेज धूप में सुखाएं, ताकि अतिरिक्त पानी सूख जाए. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. धूप में सूखे मछली के टुकड़ों को मध्यम आंच पर तब तक डीप फ्राई करें जब तक वे कुरकुरे और सुनहरे न हो जाए. तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. उसी तेल में सरसों के दाने, मेथी दाना और करी पत्ता डालें. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन दूर होने तक भूनें.

महीनों तक खराब नहीं होता है मछली का अचार

अब गैस धीमी करें और लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तले हुए मछली के टुकड़े इस मसाले में डालें और 2 मिनट तक चलाएं. गैस बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. मिश्रण ठंडा होने पर इसमें सिरका या नींबू का रस मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिलाकर साफ और सूखे कांच के जार में भर लें. यह अचार 2-3 दिन बाद खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है और कई महीनों तक खराब नहीं होता.



Source link