तुम्हें इंतजार करना होगा… वैभव सूर्यवंशी के साथ फिर नाइंसाफी? श्रेयस अय्यर ने खुद बताई सच्चाई


होमखेलक्रिकेट

तुम्हें इंतजार करना होगा… वैभव के साथ फिर नाइंसाफी? अय्यर ने खुद बताई सच्चाई

Last Updated:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही. इस सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, तो कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जो मौके के इंतजार में रह गए. उन्हीं में से एक भारतीय टीम की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला.

Top Deals Inside

तुम्हें इंतजार करना होगा... वैभव के साथ फिर नाइंसाफी? अय्यर ने खुद बताई सच्चाईZoom

वैभव सूर्यवंशी और श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला. भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज 2-2 से बराबर रही. सीरीज का आखिरी मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, लेकिन यह बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका. मैच के बाद जब टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर बातचीत के लिए आए, तो उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी सवाल पूछा गया.

वैभव को मौका न दिए जाने को लेकर अय्यर ने कहा, “मैं बस वैभव सूर्यवंशी से यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपने मौके जरूर मिलेंगे. अगर तुम अपने प्रोसेस पर लगातार काम करते रहो, अपना माइंडसेट सकारात्मक रखो और मौका न मिलने के बारे में ज्यादा मत सोचो, तो बेहतर होगा. कभी-कभी आपको इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं, जिन्होंने हमें वर्ल्ड कप जिताया है और जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं.”

वैभव की जगह संजू सैमसन को मिला मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की. हालांकि, इस सीरीज में अभिषेक कुछ खास प्रभावी नहीं रहे, लेकिन संजू सैमसन ने जरूर खुद को साबित किया. यही कारण है कि वैभव को एक भी मैच में मौका नहीं मिल पाया. टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी कुछ मौकों पर वैभव को फिलहाल इंतजार करने की सलाह दी है.

वैभव ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट शेयर किया था जो वायरल हो गया. वैभव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि, “अभी भी मुझे विश्वास है.” वैभव ने बेशक इस इंस्टा स्टोरी में कुछ खास नहीं लिखा, लेकिन उसका मतलब बहुत गहरा था. वैभव ने दो शब्द के उस इंस्टा स्टोरी से अपना दर्द बयां किया.



Source link